फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के समय अपनाएं ये अचूक उपाय, दूर होगी जीवन की हर बाधा, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Wed, 20 Mar 2019 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
होलिका दहन आज रात 8:20 बजे भद्रा खत्म होने के बाद होगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ विशेष उपाय जिन्हें होलिका दहन के समय अपना कर जीवन की कई बाधाओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज के अनुसार जानें विशेष उपाय...
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
इन उपायों को अपनाने से पहले होलिका दहन के समय शुद्धता व पवित्रता का विशेष ध्यान रखना है। साथ ही गोपनीयता इस प्रयोग की सफलता के लिए अति आवश्यक है। बिना किसी को भी बताए यह क्रिया करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
होलिका दहन के पूर्व स्नान कर शुद्ध, स्वच्छ वस्त्र धारण कर एक श्रीफल (नारियल) अपने एवं परिवार के सदस्यों के ऊपर से 7 बार घड़ी की सुई की दिशा में उतारें। यदि किसी सदस्य को व्यापार में नुकसान, ग्रह दोष व स्वास्थ्य संबंधित अधिक परेशानी है तो उनके लिए अलग से श्रीफल उतारें।

4 of 7
फाइल फोटो
अब अपने अभीष्ट देवता का ध्यान करके अपनी समस्या को उन्हें बताकर श्रीफल होलिका में डाल दें। होलिका की 7 प्रदक्षिणा करके परेशानी दूर करने की प्रार्थना करें। 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
इसके साथ ही अपने व परिवार के लिए स्वास्थ्य, यश, दीर्घायु, धन, लाभ आदि की कामना करके हाथ जोड़कर प्रणाम करें। होलिका दहन के बाद घर आकर अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें तथा घर के सभी बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भगवान को फल, मिष्ठान आदि का यथाशक्ति भोग लगाकर स्वयं ग्रहण करें। इस प्रयोग के कर्ता को आज के दिन किसी प्रकार का नशा या मांसाहार का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : social media
इस प्रयोग के प्रभाव एवं भगवान की कृपा से सारी समस्याएं जो आपके जीवन में हैं, वह होली की अग्नि में स्वाहा हो जाएगी तथा आपका जीवन सरल, सुगम एवं समृद्धिशाली हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें