फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: आज रात 8:20 बजे तक रहेगी भद्रा, इसके बाद ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजन

Wed, 20 Mar 2019 01:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
होलिका दहन आज रात 8:20 बजे के बाद भद्रा खत्म होने के बाद होगा। इस बार कानपुर में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 3980 स्थानों पर होलिका दहन होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
होली जलाने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य नरेंद्र दीक्षित के अनुसार इस बार होलिका दहन रात्रि 8:20 के बाद शुभ मुहूर्त है। इस समय जो भी होली जलाएगा उसके लिए यह होली शुभ साबित होगी।

होली पूजन विधि
होलिका का सिन्दूर, अक्षत, पुष्प, कच्चा सूत और मिष्ठान से विधिवत पूजन करने के बाद होलिका दहन करना चाहिए।

होली पूजन मंत्र
ॐ होलिकाय नम:
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : social media
होली पर दोपहर दो बजे तक चलेगा रंग
कानपुर में होली पर 21 मार्च को दोपहर दो बजे तक रंग चलेगा। होली पर किसी ने किसी तरह का हुड़दंग किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने शहरियों से अपील की है कि शांति के साथ होली का त्योहार मनाएं। जबरन किसी पर रंग न डालें। इससे विवाद की स्थिति पैदा होती है।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
21 और 26 को शराब बिक्री नहीं
डीएम विजय विश्वास पंत ने 21 मार्च को रंग खेलने वाले दिन (परेवा) पर देशी, अंग्रेजी शराब, बीयर और भांग की बिक्री पर रोक लगा दी है। 21 मार्च को पूरे दिन शराब, बीयर और भांग की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गंगा मेला के दिन 26 मार्च को सुबह से शाम चार बजे तक देशी, अंग्रेजी शराब, बीयर और भांग की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। सभी दुकान, बार और मॉडल शाप बंद रहेंगी। किसी ने दुकान खोलकर बिक्री की तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली
होलिका दहन पर रात दस बजे के बाद डीजे नहीं
कानपुर के एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होलिका दहन पर रात दस बजे के बाद कहीं पर डीजे नहीं बजेगा। इसका अनुपालन न करने पर संबंधित लोगों को शांति भंग के अंदेशे में जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें