लाेकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले होली के त्यौहार में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे यानी मुलायम सिंह यादव के परिवार में दरार साफ नजर आई। चुनाव से पहले जब इटावा के सैफई में यादव परिवार के दो अलग-अलग मंच सजे ताे कई मायनों में मुलायम सिंह यादव भाई शिवपाल सिंह यादव का हाथ छाेड़ बेटे अखिलेश का दामन थामे नजर आए।
विज्ञापन
2 of 6
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
ये वाे मौका था जब पूरा यादव परिवार एक साथ मिलकर एक ही मंच पर होली के लिए एकत्र होता था पर इस बार का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। विधानसभा चुनाव 2017 के समय अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव में ऐसी दरार पड़ी की समय के साथ बड़ती गई।
विज्ञापन
3 of 6
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने सपा को छाेड़ नए राजनीतिक दल का गठन किया और लोकसभा चुनाव 2019 में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार कर भतीजे अखिलेश के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। एक मौका था जब समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की घोषणा से पहले उनसे इस मसले पर कोई बात नहीं की थी।
4 of 6
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम ने कहा था कि परिवार का कोई भी सदस्य 27 साल पुरानी समाजवादी पार्टी में दरार नहीं चाहता है। वह शिवपाल से बात करेंगे और उन्हें मनाएंगे लेकिन शायद ऐसा कुछ हुआ नहीं। एक प्रेस वार्ता के दौरान मुलायम ने कहा था कि परिवार और पार्टी में कोई भी बिखराव नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी को बांटकर और कमजोर करके उन्हें (शिवपाल) कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि शिवपाल की भावनाएं आहत हुई हैं। लेकिन मुझे नहीं पता है कि अखिलेश अपने चाचा को क्यों पसंद नहीं करता है।' परिवार की दरार इस होली पर साफ नजर आई जब अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अलग-थलग अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की होली मनाते हुए नजर आए।
उन्होंने यह भी कहा था कि वह हमेशा अपने भाई के लिए खड़े रहेंगे लेकिन इस होली पर जब अखिलेश यादव की कोठी पर होली का रंग जमा तो वहां से चाचा शिवपाल सिंह यादव का पूरा परिवार नदारद रहा।सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव समेत कई समाजवादी नेताओं ने एक मंच पर इकट्ठा होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली मनाई।