फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाेकसभा चुनाव 2019 के लिए साक्षी महाराज ने रचा व्यूह, बीजेपी ने दिया टिकट तो उड़ी विरोधियों की नींद

Sat, 23 Mar 2019 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
साक्षी महाराज
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानाें को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे वो राम मंदिर का मुद्दा हो या प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया हो। लाेकसभा चुनाव 2019 से पहले उन्नाव से भाजपा ने एक बार फिर साक्षी महाराज पर भरोसा दिखाया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सांसद साक्षी महाराज
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। इसमें चार बार सांसद रह चुके साक्षी महाराज को उन्नाव से लोकसभा टिकट दिया है| 
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी महाराज - फोटो : self
इसके साथ ही भाजपा ने उन तमाम खबरों पर विराम लगा दिया जिनमें कहा गया था कि उन्नाव से साक्षी महाराज का टिकट बीजेपी काट सकती है। टिकट कटने की अटकलों पर साक्षी महाराज ने अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर इस सीट से उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम पार्टी के पक्ष में सुखद नहीं होगा।

 

4 of 6
साक्षी महाराज
चार बार सांसद रह चुके साक्षी महाराज ने कहा था 'अगर मेरे अलावा किसी और को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया तो संभव है भाजपा के पक्ष में परिणाम सुखद न हो। इस संबंध में उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को एक पत्र भी लिखा था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने इस पत्र के मीडिया में लीक होने पर हैरानी जताते हुए कहा था कि यह पत्र सांसद के लेटरहेड पर टाइप किया हुआ था और इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर यह पत्र लीक कैसे हुआ। पत्र पर उन्होंने सफाई भी दी थी और कहा था कि वाे  पांच सालों का लेखा-जोखा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साक्षी महाराज
भाजपा ने अपनी पहली सूची में हरदोई से पूर्व सांसद जय प्रकाश को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। मिश्रिख सीट से पूर्व सांसद अशोक रावत भाजपा प्रत्याशी घोषित किये गए। दोनों मौजूदा सांसदों का टिकट कट गया है। वर्तमान में हरदोई से अंशुल वर्मा और मिश्रिख से अंजुबाला सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें