फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने शिवपाल के आते ही छोड़ा मंच, लगे चाचा-भतीजे के नारे, अखिलेश बोले फिर नहीं मनाने आऊंगा होली

Thu, 12 Mar 2020 03:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 6
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। शायद इन्हीं तैयारियों को तेजी देने के लिए इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश के साथ एक मंच पर सभी नेताओं को एकत्र किया। होली के मौके पर परिवार में चल रहीं दूरियों को मिटाने के लिए चाचा शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 6
शिवपाल यादव भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भाई रामगोपाल के भी पैर छुए। अखिलेश ने भी होली के मौके पर चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लेकिन शिवपाल के आने के कुछ देर बाद ही मुलायम सिंह मंच छोड़कर चले गए। इसके बाद अखिलेश यादव ने मंच संभाला।
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश ने योगी और केंद्र सरकार पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अखिलेश भड़क गए। उन्होंने होली के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को तल्ख लहजे में चेतावनी दे डाली। जिसके बाद नारों के शाेर बीच कुछ पल के लिए खामोशी छा गई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच होली पर समाजवादी परिवार में दिलों की दरार तो कुछ कम हुई, लेकिन दलों में दूरियां बरकरार है।

 

4 of 6
शिवपाल के आते ही चले गए मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
होली पर एक मंच पर आए अखिलेश ने शिवपाल के पैर तो छुए लेकिन, नारेबाजी में चाचा का नाम जुड़ने पर भड़क गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व सांसद पत्नी डिंपल यादव संग होली मनाने सैफई अपनी कोठी पर परिवार के साथ आए थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
शिवपाल ने छुए भाई रामगोपाल के पैर - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के कुछ देर बाद मुलायम सिंह भी कोठी पहुंचे। होलिका दहन के दिन मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश, पूर्व सांसद भतीजे धर्मेंद्र, पूर्व सांसद पौत्र तेज प्रताप के साथ कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मुलायम और अखिलेश के निशाने पर भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकारें रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवपाल यादव के पैर छूते हुए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश हर शब्द के बाद हम समाजवादी लोग बोल रहे थे। उनके इस संबोधन और शिवपाल की मौजूदगी से उत्साही कार्यकर्ता चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। नारेबाजी में अपने साथ चाचा का नाम जुड़ने से अखिलेश खफा हो गए। अखिलेश ने कहा मर्यादा में रहो, अगर इस तरह किया तो अगली बार से होली मनाने यहां नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि त्योहार अपनी जगह है राजनीति अपनी जगह। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें