डेमो पिक
एचआईवी को लेकर सुर्खियों में आए प्रेमगंज, किरमिदियापुर और चक मीरापुर की आबोहवा बदली हुई है। यहां जांच शिविर न लगाने से लोगों में गुस्सा भी है। इनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग जांच शिविर लगाए। इससे नए पीड़ित मिल सकते हैं, इनका समय से इलाज भी हो जाएगा। बांगरमऊ कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे बसी ग्राम पंचायत किरमिदियापुर सुविधा संपन्न है।