कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में लॉक डाउन के दूसरे दिन भी सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। राशन की दुकानों सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। कुछ इलाकों में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ती नजर आई।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू की। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात और आने जाने वालों को रोका जा रहा है। बाजार पूरी तरह से बंद है। सब्जी मंडी में पहुंचे दुकानदार व ग्राहकों को हटाया गया। सबसे कहा गया कि भीड़ एकत्र ना करें। शहर में पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि अखबार खरीदने आने वाले लोगों को भी पुलिस ने डंडे फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
3 of 6
इटावा के बाजारों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में चौराहे पर पुलिस मुस्तैद है। हालांकि सब्जी की दुकानों पर पैदल जाने की अनुमति पुलिस दे रही है। लॉकडाउन में छूट के समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को सोशल डिस्टेंस में रहने के लिए नायब तहसीलदार ने खुद मोर्चा संभाला। वहीं सब्जियों के अधिक दाम वसूले जाने की सूचना पर उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी।
4 of 6
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़ देखें तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
इटावा में कोरोना पर नियंत्रण के लिए किये गए लॉकडाउन की गम्भीरता को लोग समझ नहीं रहे हैं। प्रशासन ने सुबह 8 से 12 बजे तक सब्जी व किराना खरीदने की छूट दी है। जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह भीड़ सडकों पर निकल आई। गुरुवार को पुलिस ने लॉकडाउन न मानने पर 44 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़ देखें तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर में शासन ने सब्जी व दूध खरीदने के लिए लोगों को छूट दे रखी है। जिसकी वजह से सुबह के समय आईटीआई रोड के पास सब्जी मंडी में काफी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस कर्मी लोगों को समूह में दुकान पर खड़ा होने से मना कर रहे हैं।
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़ देखें तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
कुछ यही हाल फर्रुखाबाद, औरैया, उन्नाव, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों में भी नजर आया। यहां पर भी सुबह से ही दुकानों पर भीड़ नजर आई। गैस एजेंसी के कार्यालय पर सिलेंडर लेने वाले कुछ लोग नजर आए। हमीरपुर में सब्जी की दुकानों में सुबह एक साथ तमाम लोगों के खड़े होकर खरीदारी करने पर एसडीएम ने दुकानें बंद कराई।