फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए उन ड्रिंक्स के बारे में जो बचाएंगी सर्दियों की मार सेे

Fri, 28 Dec 2018 01:17 PM IST
gaurav gaurav प्रिया सिंह, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अक्सर लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी गंभीर होते हैं। हम हर मौसम के साथ ही खुद के खान पान में भी बदलाव कर लेते हैं, गर्मियों में ठंडा खाते हैं और सर्दियों मे गर्म यह तो रही खाने की बात पर हम बताते हैं आपको ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जो इस सर्दी में आपको गर्माहट का एहसास देंगी और आपके शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद रहेंगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
हॉट डार्क चॉकलेट
चॉकलेट तो वैसे ज्यादातर लोगों को पसंद होती है और वही अगर बात हॉट चॉकलेट की हो तो यह एक फेवरेट विंटर ड्रिंक बनकर उभर रही हैं। डार्क चॉकलेट में बायोफ्लेवोनॉइड्स की उच्च मात्रा होती हैं जो कि ब्लडप्रेशर को कम करने में सहायक होती हैं। इसके साथ ही एक जगह अंडे को अच्छे फेट कर चॉकलेट मिक्सचर में मिलाकर 2-3 मिनट माइक्रोवेव पर गर्म कर ले अब यह ड्रिंक पूरी तरह से आपको गर्माहट देगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
जिंजर ड्रिंक
अदरक सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं इसके नियमित इस्तेमाल से आप कॉलेस्ट्रॉल को कम कर रख सकते हैं व जिंजर ड्रिंक खून के प्रवाह को बढ़ाकर खून के थक्कों को बनने से रोकता हैं व दिल के दौरे से बचाती है। अदरक को उबाल लें व अदरक को अलग करके उसके रस में शहद और नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से आपको गर्माहट का अहसास होगा।
 

4 of 5
डेमो पिक
हॉट मिल्क
दूध तो वैसे हर उम्र के लोगों के लिए ही फायदेमंद है, सर्दी में दूध को हल्दी के साथ गर्म करके सेवन करें। दूध को गर्म करके उसमें कोई फ्लेवर मिलाएं व कुछ नट्स डालकर इसका सेवन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
अदरक और दालचीनी की चाय
अदरक को दो-तीन टुकडे में करके दालचीनी के साथ एक घंटे के लिए पानी में उबाल लें व सुबह और शाम खाने के बाद इसका सेवन करें। यह इम्यून सिस्टम को भी सही रखता हैं व सेहत के लिए यह ड्रिंक काफी अच्छी हैं।  क्रेनबैरी कॉकटेल मल्ड क्रेनबैरी कॉकटेल को बनाने के लिए दालचीनी के साथ क्रेनबैरी जूस को धीमी आंच पर पकाएं व थंडा होने के बाद इसका सेवन करें, यह कॉकटेल एंटीऑक्सीडेंट युक्त हैं जो कि ह्दय रोग के खतरे को कम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें