फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ तबाही की आग में जल रहा अन्नदाता, आज यहां टूटा कहर

Thu, 13 Apr 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
यूपी में आज फिर अन्नदाताओं पर जबरदस्त कहर टूटा है। जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के दो गांव के खेतों में भीषण आग से फसल की भारी तबाही की सूचना है। इन दोनों गांव की सीमा आपस में सटी हुई है।      
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर देहात में खेतों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के घाटमपुर इलाके के थिरम्मनपुर और मोहसीनपुर साड़ गांव में मंगलवार दोपहर को खेतों में आग लगने से सौ बीगा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।  
विज्ञापन

3 of 6
फसल को जलता देखते किसान - फोटो : अमर उजाला
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है इलाके में तेज हवाएं चल रही है, इस वजह से आग तेजी से फैलती जा रही है।  
 

4 of 6
कानपुर देहात में किसानों की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो महज एक गाड़ी मौके पर पहुंच सकी। लेकिन इस गाड़ी ने खेतों में आग बुझाने का काम नहीं किया।


 
विज्ञापन

5 of 6
फसलों को जलता देख किसान कुछ नहीं कर सके - फोटो : अमर उजाला
दमकल कर्मियों ने गाड़ी को बस्ती की तरफ ले जाकर खड़ा कर दिया है। इनका कहना है बस्ती को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हवा चलने से और तेज हुई आग - फोटो : अमर उजाला
उधर किसान अपने हाल पर रो रहा है। खेत में खड़ी फसल को अपनी आखों के सामने जलता देख उनकी आखों में अश्रु धारा फूट पड़ी।आग लगातार अन्य खेतों की और बढ़ रही है।फिलहाल, आग का तांडव देख दमकल कर्मियों की भी चिंताएं बढ़ गई है। उन्होंने फौरन शहर और फतेहपुर से और गाड़िया बुलवाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें