फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में असलहे समेत दो गिरफ्तार

Sun, 20 Jan 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में हरदोई जिले के अतरौली कोतवाली पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह तमंचे, बारह शस्त्र, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर पुल के नीचे छापा मारा तो शस्त्र बना रहे लोग दिखे।
विज्ञापन

बरामद असलहे और शस्त्र बनाने के उपकरण। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घरौली निवासी अनिल कुमार पुत्र विश्राम लोहार और अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकरा निवासी संजय पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मौके से बारह बोर के तीन और 315 बोर के 3 तमंचे मिले हैं।

बारह बोर की दो बंदूक, चार अद्धी, छह कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा, शिवकांत मिश्रा और सिपाही सुनील कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, अजय बालियान, निशांत कुमार और जय प्रकाश बाजपेई को भी बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें