फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी विधायक ने फेसबुक पर लिखी कविता, योगी पर साधा निशाना

Fri, 01 Jun 2018 12:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरदोई के विधायक श्याम प्रकाश
विज्ञापन
हरदोई से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने नूरपुर विधानसभा और कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश बीते दिनों मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को एक प्रेसवार्ता के दौरान निरीह बता चुके हैं। प्रेसवार्ता में श्यामप्रकाश ने कहा था कि मुख्यमंत्री पर संगठन का दबाव है और इसके चलते वह सहजता से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

गुरुवार को नूरपुर और कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली हार के बाद विधायक श्यामप्रकाश ने अपने मन की बात सोशल मीडिया पर लिखी। एक कविता की 10 पंक्तियां पोस्ट करते हुए विधायक ने लिखा है कि पहले गोरखपुर, फूलपुर, अब कैराना और नूरपुर में भाजपा की हार का हमें दुख है।
विज्ञापन


उन्होंने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री को फिर से असहाय बताया। विधायक श्यामप्रकाश ने जो कविता पोस्ट की है उसका तात्पर्य यह है कि मोदी के नाम पर राज तो मिल गया, लेकिन जनता के मन का काज फिर भी न कर सके।

संघ और संगठन के हाथ में लगाम होने के चलते मुख्यमंत्री को भी असहाय होने की बात कही गई है। अधिकारी और अध्यक्ष को भ्रष्ट बताते हुए कहा गया है कि उतर गई पटरी से रेल, फेल हुआ अधिकारी राज। फिर दो पंक्तियों के माध्यम से विधायक ने कहा है कि समझदार को इशारा काफी है और आगे अधिकार मतदाताओं को है।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर निकला हार का गुबार  

हरदोई के विधायक श्याम प्रकाश
कैराना और नूरपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने विचार पोस्ट किए। इनमें से अधिकतर ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने, एसी में बैठने वालों के हाथ में चुनाव का संचालन दिए जाने से जुड़ी पोस्ट हैं। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव में 73 सीट, विधानसभा चुनाव में 325, सीट फिर उपचुनाव क्यों हार रहे हैं। उन्होंने चिंतन किए जाने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें