PHOTOS: एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 'रोली की कहानी' जानकर रो पड़ेंगे
Tue, 17 Apr 2018 05:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
-दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल, पीड़ित ने खर्चा दिलाने का दिया प्रार्थना पत्र
-थाना क्षेत्र के पुरवा बले सल्लाहपुर का मामला
-पुलिस का कहना, हादसे में लड़के की हो चुकी है मौत
हाथों में मेहंदी लगाकर सज संवर कर अपने पिया के इंतजार में बैठी दुल्हन रोली के सारे अरमान आंसूओं के साथ बह निकले। घरवाले बारात की अगुवानी का इंतजार करते रहे। पर बारात दरवाजे नहीं आई। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मंडप उखड़ गया। मेहमान विदा हो गए। मामला यूपी के औरैया जिले का है। पीड़ित पक्ष लड़की वालों ने मंगलवार को फंफूद थाने में प्रार्थना पत्र देकर खर्चा दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जिस लड़के की बारात आनी थी उसकी हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 4
रोली की शादी का कार्ड
औरैया फंफूद थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा बले सल्लाहपुर निवासी भूप सिंह पाल ने अपनी पुत्री रोली का रिश्ता ग्राम कुशगवां चौरी इटावा निवासी कन्हैयालाल पाल के पुत्र चन्द्रभान पाल के साथ तय किया था। लगन तथा बारात की तारीखें भी तय कर ली गयीं थी। 13 अप्रैल को लगन का कार्यक्रम हंसी खुशी माहौल में सम्पन्न हुआ। भूप सिंह का कहना है कि लगन में कन्या पक्ष ने वर पक्ष को एक बाइक टीवीएस स्पोटर्स बाइक तथा 50 हजार रुपये नगद, लगभग 50 हजार के कपड़े और फल आदि सामान दिया था। बारात की तारीख 16 अप्रैल तय की गई थी। शादी के कार्ड कन्या पक्ष ने रिश्तेदारी सहित अपने मिलने-जुलने में बांटे थे। 16 अप्रैल को बारात आनी थी।
विज्ञापन
3 of 4
दुखी रोली के परिजन
कन्या पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत के लिये खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया था। लोग शादी की खुशियां मना रहे थे। तय समय पर बारात नहीं आयी तो कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से बारात की जानकारी ली तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पीड़ित पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने आया और थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय को तहरीर देकर आपबीती बताई ।
इस पर उन्होंने वर पक्ष का मोबाइल नंबर लेकर जब बात की तो पता चला कि जिसकी बारात जानी थी उस लड़के की इकदिल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है। इकदिल जीआरपी को मिले शव की शिनाख्त चन्द्रभान उर्फ सोनू के रूप में उसके परिजनों ने की। जिसके शव को इकदिल पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर पर जांच की जा रही है ।