Kanpur Sagar National Highway Crash News: हमीरपुर हादसे में परिवहन विभाग की जांच के अनुसार, वैगनआर के एयरबैग खुलने के बावजूद अत्यधिक रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग के चलते कार सवार चार लोगों की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
1 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर छिरका चाैराहे के पास रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वैगनआर ने ओवरटेक किया था। हादसे में कार के दोनों फ्रंट एयरबैग खुल गए।
विज्ञापन
2 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों की जान नहीं बच सकी। पीटीओ चंदन पांडे ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ट्रक के कई मीटर लंबे ब्रेक के निशान मिले हैं। निरीक्षण में वैगनआर के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले मिले। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ओवरटेकिंग प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
3 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
वाहनों की क्रॉस मूवमेंट बनी रहती है
उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां से छिरका और करहिया गांव की ओर संपर्क मार्ग निकलता है। यह स्थान पूरी तरह सामान्य सीधी सड़क जैसा नहीं है और यहां वाहनों की क्रॉस मूवमेंट बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
4 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
अचानक कट लेते हैं वाहन
जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से छिरका और करहिया गांव की ओर संपर्क मार्ग निकलता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां वाहन अचानक कट लेते हैं। हादसे के समय भी वैगनआर ओवरटेक करते हुए ट्रक की ओर चली गई।
विज्ञापन
5 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ प्रतीत हो रहा है। मौके के निरीक्षण में वैगनआर के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले मिले हैं। सड़क पर ट्रक के ब्रेक के निशान भी मिले हैं। इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग करने से सभी चालक बचें। -चंदन पांडे, पीटीओ ,तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक मौदहा
विज्ञापन
6 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
ऐसा था पूरा हादसा
मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर छिरका चौराहे के पास रविवार दोपहर एक वैगनआर कार सामने से ओवरटेक कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में बागेश्वर धाम से लौट रहे कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में तीन कानपुर और एक लखनऊ निवासी चालक है।
विज्ञापन
7 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक आया सामने
एक महिला को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। कानपुर के नवाबगंज निवासी राहुल ने बताया कि उनकी सास सिग्नेचर सिटी के ख्योरा निवासी मीना (54), नरेंद्र कुमार (55) उनकी पत्नी रेखा और मकरावटगंज के नयापुरवा निवासी राजकपूर (57) शुक्रवार शाम ट्रेन से बागेश्वर धाम गए थे।
8 of 9
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
कार की रफ्तार 100 किमी के आसपास होगी
रविवार को छतरपुर से इन लोगों ने वापसी के लिए कार बुक की। लखनऊ निवासी चालक आयुष चौहान (25) चारों को वैगनआर कार से कानपुर ला रहा था तभी यह हादसा हो गया। क्षतिग्रस्त वैगनआर के दोनों एयरबैग खुले थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 किमी के आसपास रही होगी। मृतक राजकपूर कानपुर नगर निगम के जोन छह के मरियमपुर दफ्तर में आउटसोर्सिंग पर चौकीदार थे।
Kanpur Sagar National Highway Crash
- फोटो : amar ujala
आधे घंटे तक कार में फंसा रहा चालक
हादसा इतना भीषण था कि चालक आयुष आधे घंटे तक कार में फंसा रहा। पुलिस और लोगों की मदद से उसे निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।