यूपी के हमीरपुर जिले की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम कलर्स चैनल के मशहूर शो बिग बॉस-12 में प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। दीपिका के धमाकेदार प्रर्दशन से हमीरपुर के लोगों के बीच उनकी जीत की उम्मीद और उत्साह भारी भरकम वोटों की मात्रा से ही पता लग रहा है।
विज्ञापन
2 of 10
दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ बिग बॉस हाउस की सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक नजर आ रही हैं। ऐसा सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि उनके पति शोएब इब्राहिम को भी लगता है। शोएब अपनी पत्नी को काफी मिस कर रहे हैं और उनसे जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं, लेकिन बिग बॉस हाउस में अभी तक बने रहने के कारण दीपिका पर उन्हें गर्व भी है।
विज्ञापन
3 of 10
दीपिका कक्कड़
कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में मुख्य भूमिका निभा चुकीं दीपिका पुणे शहर की रहने वाली हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद करीब तीन साल तक उन्होंने जैट एयरवेज़ में एयर होस्टेस की नौकरी की। स्वास्थ्य सही न होने की वजह से उनको यह नौकरी छोड़नी पड़ी जिसके बाद उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा।
4 of 10
दीपिका कक्कड़
दीपिका ने अपने करियर की शरुआत 'नीर भरे तेरे नैना' से की थी। इसके बाद वे 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' धारावाहिक में रेखा का रोल करती नज़र आईं। लेकिन उनको लोकप्रियता 'ससुराल सिमर का' से प्राप्त हुई ।
विज्ञापन
5 of 10
दीपिका कक्कड़
इसी सीरीयल में उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई जिन्होंने दीपिका के साथ लीड कपल का रोल निभाया। शोएब हमीरपुर मौदहा कस्बे के तरौस निवासी मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र हैं जो कुछ साल पहले भोपाल जाकर बस गए थे।
विज्ञापन
6 of 10
दीपिका कक्कड़
ससुराल सिमर के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और इसी वर्ष 22 फरवरी को मौदहा में धूमधाम से शादी की। शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म के अनुसार हुई। उनके निकाह में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने ही शिरकत की।
विज्ञापन
7 of 10
दीपिका कक्कड़
दोनों ने साथ में नच बलिए 8 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। शोएब ने इसके अलावा कई टीवी धारावाहिक जैसे 'रहना है तेरी पलकों की छाओं में', 'कोई लौट के आया है' और 'जीत गई तो पिया मोरे' में काम किया है।
8 of 10
दीपिका कक्कड़
शोएब पत्नी दीपिका के बिग बॉस में जाने से और वहां अब तक बने रहने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
9 of 10
दीपिका कक्कड़ बिग बॉस-12 की सबसे मजबूत प्रतिभागी
जेपी दत्ता की पलटन से की फिल्मी पर्दे पर शुरुआत
इसी वर्ष 7 सितंबर को रिलीज़ हुई जेपी दत्ता की पलटन दीपिका की डेब्यू फ़िल्म है।
1967 में सिक्किम में हुए नाथू ला सैन्य संघर्षों पर आधारित इस फिल्म से बड़े पर्दे पर नज़र आईं दीपिका के बिग बॉस में आने के लिए सबसे अधिक फ़ीस के लिए चर्चा का विषय बनी रहीं। बताते हैं कि दीपिका ने पिछले सीज़न की हिना खान से भी ज्यादा फीस चार्ज की है।