फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग!, यकीन नहीं होता तो देखिए ये कारनामा

Tue, 09 May 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग करवाता हुआ युवक
विज्ञापन
बालों की कटिंग तो सभी बार्बर (नाई) करते हैं जिसके लिए वे कैंची और उस्तरे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग करते देखा है..? सुनकर झटका लगा ना...
विज्ञापन

   

छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग
बता दें इसे मुमकिन कर दिखाया है एक शख्स ने, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस किसी ने यह वीडियो देखा है उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। 
 

छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग करता नाई
वीडियो में उस्ताद नाई बड़े ही आराम से छेनी हथौड़ी का इस्तेमाल कर युवक के बाल काटता नजर आ रहा है। अच्छा! आप एक बार मन में कल्पना करें कि आपके सिर पर कोई छेनी लगाए यूं ही हथौड़ी बजा रहा है... संभवत: एक अजीब सा डर आपके मन में पैदा हुआ होगा। 

लेकिन इस वीडियो को देखकर आपको जरा भी नहीं लगेगा कि बाल कटाने वाला युवक डर रहा है। यह तो बड़े इतमीनान से बैठा कटिंग करा रहा है। युवक को इस हालात में देखकर पहली नजर देख हर कोई चौंक पड़ता है।  
   

छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग
बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग दनादन इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने की वजह से हर कोई इस नाई का पता ठिकाना जानाना चाहता है। 
   

 
विज्ञापन

छेनी हथौड़ी से बालों की कटिंग
लेकिन वीडियों में दिख रहे बार्बर का कोई अतापता नहीं चल पाया है। बार्बर शॉप किसी भीड़भाड़ भरे इलाके में है। जहां चहल-पहल है। वीडियो देखकर तो केवल इतनी ही पहचान जुटाई जा सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें