फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बोला लघुशंका के लिए जाना है, इसके बाद दुल्हन की आंखें थक गईं इंतजार करते-करते

Sun, 10 Feb 2019 06:15 AM IST
प्रशांत कुमार आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
शादी की रस्मों के बीच दूल्हे बोला...लघुशंका के लिए जाना है। काफी देर तक लोगों ने उसका इंतजार किया। दुल्हन की आंखें भी उसका इंतजार करते-करते थक गईं लेकिन वह लौटकर ही न आया। सच तो ये था कि उसने लघुशंका जाने का केवल बहाना बनाया था। इसके पीछे की वजह जब सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। इस घटना से पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आखिर घटना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जो जुड़ी थी। मामला यूपी के हरदोई जिले का है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगांवा निवासी सीताराम ने अपनी पुत्री सेंधुरी की शादी एटा जनपद के ग्राम नेहुता निवासी दीपक पुत्र राधेश्याम के साथ तय की थी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए सामूहिक विवाह में सेंधुरी और दीपक का पंजीकरण हुआ था। शनिवार को सीताराम अपनी पुत्री सेंधुरी, प्रधान छंगेलाल और अन्य परिजनों के साथ सीएसएन कॉलेज के मैदान में पहुंच गए। यहां दीपक भी अपने बाबा के साथ बाइक से आया।

4 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सीताराम का आरोप है कि शादी के पहले दीपक ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपया देने की मांग कर दी। सीताराम ने मना कर दिया। जिसके कुछ देर बाद दीपक लघुशंका जाने की बात कहते हुए वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
दीपक को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं रुका। बाद में प्रधान और सीताराम के परिजन दीपक के बाबा को अपने साथ गांव ले गए। देर शाम तक मामले में समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें