अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न कराए जाने को लेकर मिश्रिख की भाजपा सांसद अंजू बाला से एक व्यक्ति ने मोबाइल पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सांसद ने पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी है। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
मिश्रिख से भाजपा सांसद अंजू बाला ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल की। फोन करने वाले ने सांसद से कहा कि वह कारसेवक का बेटा बोल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
फोन करने वाले ने सांसद से सवाल किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं करा रही हो। इस पर सांसद ने जवाब दिया कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के निर्माण से जुड़ा मामला विचाराधीन है। फैसला आने के बाद निर्माण होगा।
4 of 5
डेमो पिक
सांसद की मानें तो जवाब सुनकर फोन करने वाला बिफर गया और उसने कहा कि तीन तलाक और एससी/एसटी एक्ट पर सरकार अध्यादेश ले आई, तो राम मंदिर पर अध्यादेश क्यों नहीं लाया जा रहा। सांसद ने फोन करने वाले को समझाने की कोशिश की, लेकिन फोन करने वाले ने अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।
सांसद ने पूरे मामले की जानकारी एसपी आलोक प्रियदर्शी को दी है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सांसद ने प्रकरण की जानकारी दी है। कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।