फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों की कमी से ही बढ़ रहे हैं अपराध, मोबाइल और सोशल मीडिया भी बड़ा दोषी- राज्यपाल आनंदीबेन

Sat, 07 Dec 2019 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
बचपन में दिए जाने वाले संस्कारों की कमी से ही अपराध बढ़ रहें हैं। छोटे छोटे बच्चों के हाथों में मोबाइल है, जो उनको नहीं देखना चाहिए वह भी वह खुलेआम बिना किसी रोकटोक के देख रहे हैं। काम में व्यस्त अभिभावक इस पर रोक लगाने में नाकाम है। अच्छे संस्कार ही अपराध को रोकने में सहायक है। मोबाइल की जगह पुस्तकें दें। मानवीय मूल्यों की गिरावट बेहद भयावह है।
विज्ञापन

2 of 6
एचबीटीयू दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
यह चिंता कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई। उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल को इसका सबसे बड़ा दोषी माना।
विज्ञापन

3 of 6
एचबीटीयू दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
आनंदीबेन पटेल ने कहा कि संस्कार और मानव मूल्यों से रोपित बच्चे ही देश का बेहतर कल बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि गोल्ड मेडल लाने के लिए प्रयास जरूर करो, लेकिन शादी में गोल्ड लिया तो पढ़ाई व्यर्थ है। आपके द्वारा ली गई शिक्षा का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए, तभी शिक्षा सार्थक है।

4 of 6
एचबीटीयू दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी की बनाए अलग किताब
आनंदीबेन ने कहा कि जब छात्र पढ़ाई करने आते हैं तो पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स, गायन, डांस, पेंटिंग, कविताओं जैसे कई एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में शामिल होते हैं। उन बच्चों के बारे में भी जानना बेहद आवश्यक है, इसलिए पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में जाने वाले छात्रों का डाटा तैयार करके किताब संकिलत करें और हर साल होने वाले दीक्षांत में इसका विमोचन भी करें।
विज्ञापन

5 of 6
एचबीटीयू दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व छात्र संस्थान के लिए आगे आएं
आनंदीबेन ने पूर्व छात्रों के किए गए कार्यों का भी संकलन करने और पूर्व छात्रों से समय समय पर संस्थान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले छात्र जाने की पूर्व छात्र ने कैसे गुरुदक्षिणा चुकाई है, ताकि वह भी इससे प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एचबीटीयू दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं को दी सेहतमंद रहने की नसीहत
राज्यपाल ने छात्राओं की सेहत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं का हीमोग्लोबिन कम हैं, वह अपनी सेहत का ध्यान दें, पौष्टिक आहार लें। इसके अलावा गर्भसंस्कारशाला चलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें