फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट-क्रेडिट कार्ड रखने वालों के लिए बड़ी खबर, फ्रॉड से बचाने के लिए बैंक ने निकाला ये नया तरीका

Tue, 23 Oct 2018 08:50 AM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
एटीएम फ्रॉड रोकने के लिए सेंसर युक्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड अगले कुछ महीनों में आपके हाथों में होंगे। सरकारी बैंकों में इसका परीक्षण शुरू कर दिया गया है। बैंक के अफसरों को परीक्षण के तौर पर ऐसे कार्ड दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
मौजूदा समय में 21 सरकारी बैंकों के लाखों बैंक ग्राहक बिना चिप युक्त काली पट्टी या सफेद पट्टी वाले कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। इसके अगले चरण में सेंसर वाले कार्ड लाए जाने हैं। इन कार्डों का प्रयोग पहले पॉस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों में होगा, फिर एटीएम में होगा। इसके लिए एटीएम को भी अपग्रेड किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
नए कार्डों में सेंसर होने से यह पॉस या एटीएम में टच होते ही खाते का पूरा ब्योरा दे देंगे। स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी। कानपुर में इलाहाबाद, यूनियन बैंक के अफसरों को परीक्षण के तौर पर ये कार्ड दिए गए हैं।
 

4 of 5
डेमो पिक
पैसे निकालने जा रहे हैं तो मोबाइल लें साथ
नया कार्ड ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित है, ऐसे में यदि आप एटीएम से पैसे निकालने जाएंगे तो आपको बैंक में रजिस्टर्ड नंबर वाला मोबाइल फोन भी ले जाना होगा। नई व्यवस्था में आपको अपने एटीएम कार्ड का पिन याद नहीं रखना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
यदि किसी ने आपका एक बार ओटीपी देख भी लिया तो वह आपके कार्ड से दूसरा ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेगा। ओटीपी आधारित होने से एटीएम फ्रॉड भी कम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें