फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सइयारा ओ सइयारा... पर गणेशियन ने जमकर लगाए ठुमके

Thu, 22 Dec 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-तरंग-2016 में सिंगरों का धमाल
-प्रिंसिपल सहित अन्य डाक्टरों ने किया कैटवाक
विज्ञापन
1 of 3
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर गायिका तरन्नुम मलिक का परफॉर्मेंस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव ‘तरंग-2016’ में स्टार नाइट में महान गायकों ने अपना जलवा बिखेरा। गणेशियन के चेहरे खुशी से जममगा रहे थे। सबसे पहले मंच पर गायिका तरन्नुम मलिक पहुंची।

 
 
विज्ञापन

पंजाबी गीतों से समां बांधा

2 of 3
सइयारा सइयारा.. गीत गाते हुए गायिका तरन्नुम मलिक - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मलिक ने जैसे ही हिंदी फिल्म ‘एक था टाइगर’ का गाना ‘सइयारा ओ सइयारा...’ गाया, गणेशियन खुशी से झूम उठे। वंसमोर-वंसमोर के बीच तीन बार यह गाना गाया गया। सोनी वार परिवार रिएलिटी शो के फाइनलिस्ट चमनगंज निवासी मिसबाह अली के गानों ने रंग जमाया। डॉक्टरों के फैशन शो की धूम रही। कालेज के गणेशियन स्क्वायर में आयोजित स्टार नाइट में तरन्नुम ने एक था टाइगर के गानों के साथ ही नमक हलाल के गीत ‘रात बाकी बात बाकी’, ‘आज की रात होना ही था’ गाया। फिर सूफी गीत ‘दमादम मस्त कलंदर...’, ‘जुगनी जी..’ गाकर धमाल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तरंग-2016 के अंतिम दिन मेडिकल कॉलेज ऑडीटोरियम खचाखच भरा

3 of 3
तरन्नुम मलिक के बाद मिसबाह अली के गानों ने रंग जमाया - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ओस भरी सर्द रात में उनके गीतों ने गणेशियनों (मेडिकल कालेज स्टूडेंट) को जमकर ठुमके लगवाए। उनकी डिमांड पर भी कई गाने गाए। इस नाइट में मुंबई में जाकर बसे मिसबाह अली ने सूफियाना अंदाज में मितवा के अलावा बालीवुड गीत देखा जो तुझे याद और पंजाबी गीतों से समां बांधा। उनके गीतों पर देर तक तक गणेशियन झूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें