कानपुर में कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद गुरुवार को शहर आ रहे हैं। बाबूपुरवा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
सपा प्रत्याशी ने बताया कि करीब एक हजार वाहनों के साथ वे कानपुर पहुंचेंगे।
बता दें प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अतीक अहमद पहली बार कानपुर आ रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन शाम छह बजे से होना है।
Trending Videos
विज्ञापन
रोड शो के लिए अखबार में निकलवाया विज्ञापन
2 of 3
एक अखबार में अतीक ने निकलवाया रोड शो का विज्ञापन
सपा प्रत्याशी ने बताया कि करीब एक हजार वाहनों से समर्थक कानपुर पहुंचेंगे। वे गुरुवार सुबह 10 बजे इलाहाबाद से निकलेंगे। सम्मेलन में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए सपा प्रत्याशी ने अपील भी जारी की है। शहर के एक अखबार में अपील का विज्ञापन भी निकलवाया गया है।
समर्थकों से कहा है कि असलहा (अस्त्र, शस्त्र) लेकर न आएं। टोल प्लाजा पर किसी तरह का विवाद न करें। टोल अदा करके सम्मेलन में आएं। यातायात नियमों का अनुपालन करें।
35 साल से सीट भाजपा के पास
कैंट विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल माना जाता है, फिर भी पिछले 35 साल से यहां भाजपा का कब्जा है। पहले सतीश महाना ने जीत दर्ज की और अब रघुनंदन भदौरिया विधायक हैं। अब सपा ने अतीक अहमद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपना पत्ता नहीं खोला है। बसपा ने डॉ. नसीम अहमद को प्रत्याशी बनाया है।