फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत सरस्वती भवन के मानस मंच पर होने वाले कैटवॉक में फूहड़ता के विरोध में भाजपा समेत कई हिंदूवादी संगठन उतर आए। कार्यक्रम स्थल पर कब्जा कर जमकर नारेबाजी की। आनन-फानन में आयोजकों ने स्थान बदला, तो तमाम कार्यकर्ता वहां भी पहुंच गए। उन्होंने आयोजन में बैठे तमाम बुजुर्गों और जाने-माने लोगों के समक्ष अपनी बात रखी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि फूहड़ता किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। इस पर आयोजकों ने पूरा कार्यक्रम चंद घंटों में ही खत्म कर दिया। शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में बने मानस मंच पर कई दशकों से श्रीरामलीला का मंचन किया जाता है। इसी मंच पर गुरुवार को युवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत कैटवॉक समेत कुछ अन्य प्रतियोगिताएं होनी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला के मंच पर फूहड़ता के विरोध में सुबह दस बजे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, भाजपा फतेहगढ़ नगर महामंत्री शिवम दुबे, अंकित तिवारी, रानू दीक्षित, अमन गुप्ता, शिवेंद्र मोहन मिश्रा, सौरभ मिश्रा, पंकज पाल, आलोक राजपूत, छोटू दुबे, भाजपा युवा विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अंकित तिवारी, राजेश मिश्रा, अग्निप्रताप सिंह आदि भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरस्वती भवन जा पहुंचे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
4 of 5
स्टेज पर मौजूद लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
आयोजकों ने कार्यक्रम का स्थान परिवर्तित कर दिया। आयोजन स्टेट बैंक के सामने बीएस मेंशन में शिफ्ट कर दिया गया। कार्यक्रम के स्थान परिवर्तन की सूचना जैसे ही पदाधिकारियों को लगी, तो वह वहां भी पहुंच गए। बाहर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद आयोजन स्थल पहुंचकर अपनी बात रखी। पदाधिकारियों की बात लोगों की समझ में आई और वह वहां से चले गए। दो बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। चंद घंटे में ही कार्यक्रम निपट गया।
मौके पर हंगामा करते हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी ने आयोजकों को दी हिदायत
सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से बातचीत की। कहा कि आयोजन में किसी तरह की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। आयोजकों के आश्वस्त करने पर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन के लिए सरस्वती भवन की स्वीकृति मिली थी। मगर भाजपा नेताओं के विरोध के बाद आनन-फानन में स्थान बदला गया। आयोजकों को जैसे ही भनक लगी, आनन-फानन में अनुमति के लिए आवेदन दिया गया। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट लगने के बाद परमीशन हो गई थी।