कानपुर में फूलबाग के ओईएफ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 65वीं जनपद स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ओईएफ इंटर कॉलेज ओवर ऑल चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज व एसएन सेन विद्यालय को तीसरा स्थान मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के करीब 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड में हुई। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एसबीएस सेंगर ने किया। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, विनोद यादव, साऊद अली, राजेंद्र सिंह यादव, मोहित दुबे, वैभव गौड़, बबिता यादव, राहुल, रिंकू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 बालिका वर्ग में ओईएफ की माही प्रथम, महक निषाद द्वितीय व शिवांगी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में पूनम पब्लिक स्कूल के अंश पाल प्रथम, नर्मदा देवी इंटर कॉलेज के विशाल सविता द्वितीय, पं. रघुनाथ प्रसाद मिश्रा स्कूल के इमरान अहमद तृतीय स्थान पर रहे।
4 of 5
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालिका वर्ग में ओईएफ की अदिति ने पहला, गुरु नानक विद्यालय की जान्हवी गुप्ता ने दूसरा व ओईएफ की प्रीति शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में राहुल मेमोरियल इंटर कॉलेज के अपूर्व वशिष्ठ पहले, एसबी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रतीक सिंह दूसरे व एसवीएम इंटर कॉलेज के प्रवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग में एसएन सेन इंटर कॉलेज की मुस्कान आर्या प्रथम, सिमर गुप्ता द्वितीय व ओईएफ की श्रुति मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के रितिक सेठी पहले, ओईएफ इंटर कॉलेज के दीपक दूसरे व शुभ पांडेय तीसरे स्थान पर आए।