गेस्टहाउस में बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती दुल्हे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वर पक्ष के लोगों से भिडने लगी। यह घटना यूपी में कानपुर देहात के बिल्हौर कस्बे के त्रिवेणीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस की है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
वर-वधू पक्ष के लोगों ने आपे से बाहर युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इंसपेक्टर बिल्हौर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को त्रिवेणी गंज स्थित एक गेस्टहाउस में औरैया जनपद के एक गांव निवासी एक फौजी की बारात आई थी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
द्वारचार के दौरान ही इसी गांव की रहने वाली एक युवती आई और दुल्हा बने फौजी से धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज करने लगी। पूरा नजारा देखकर वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। वर पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज और भला-बुरा कह रही युवती को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन आपे से बाहर युवती ने किसी की एक न सुनी और मंडल स्थल पर रखे सामान में तोड़फोड़ करने लगी।
भरी बारात में करीब एक घंटा तक चले विवाद के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसंपेक्टर के मुताबिक बारात में हंगामा कर रही युवती और दुल्हा बने फौजी का पुराना विवाद चला आ रहा है। युवती ने फौजी पर प्रेम-प्रसंग की आड़ में शोषण करने का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में विचाराधीन है। युवती द्वारा बारात में हंगामा के बाद वधू पक्ष के लोगों ने फौजी को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस कर दिया। क्योंकि पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।