फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका की अर्द्धनग्न लाश... तख्त के नीचे छिपाया, फिर किया ये घिनौना काम; लिव इन पार्टनर के कत्ल की कहानी

Sun, 02 Nov 2025 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के रायपुरवा में युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तख्त के नीचे छिपा दिया। ऊपर से चादर डाल दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लिव इन में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 

जानकारी के अनुसार, कानपुर के रायपुरवा थाना इलाके के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति से प्रेमी संग रह रही महिला की प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपा दिया। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर भाग निकला। 
 
विज्ञापन

2 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह बदबू आने पर पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर घर की तलाशी ली। तख्त के नीचे चादर से छिपाया गया महिला का अर्द्धनग्न शव मिला। शक्कर मिल खलवा निवासी आशादेवी की बेटी भारती गौतम (35) आठ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी रोहित उर्फ दिलीप कुमार उर्फ वाहिद के साथ चली गई थी।
विज्ञापन

3 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
भारती के मौसरे भाई सोनू ने बताया कि सात माह पहले आशादेवी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद भारती, रोहित के साथ अपने घर में रहने लगी। पड़ोसी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर को तड़के रोहित को घर के बाहर बैठे देखा था। इसके बाद से घर पर ताला लटक रहा है। शनिवार सुबह भारती के घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
 

4 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो कमरे में तख्त के नीचे चादर से ढका भारती का शव मिला। डीसीपी ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
दोनों में आए दिन विवाद होने की जानकारी मिली है। मौके से वाहिद नाम का एक आधार कार्ड मिला है। जांच की जा रही है कि क्या रोहित ही वाहिद है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
रोहित का वाहिद होना तो नहीं बना झगड़े की वजह
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में हुए भारती हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को कमरे से वाहिद के नाम का एक आधार कार्ड पड़ा मिला जबकि मोहल्ले के लोगों को आरोपी प्रेमी की पहचान रोहित या दिलीप कुमार से ही है। ऐसे में चर्चा है कि रोहित का वाहिद होना ही तो दोनों के बीच झगड़े की जड़ नहीं...।
 
विज्ञापन

7 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
वहीं, कुछ लोगों ने भारती के परिजनों को इसकी पहले से जानकारी की बात कही है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का असली नाम वाहिद है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
 

8 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
नहीं थे बच्चे, रोज होता था झगड़ा
भारती और रोहित के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दोनों के बच्चे नहीं थे। बुधवार भोर जब वह घर के बाहर बैठा था तो पड़ोसी विकास ने उससे कारण पूछा। पड़ोसी के अनुसार, उसने नींद न आने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद से उनके घर पर ताला लटका नजर आया।
 
विज्ञापन

9 of 9
भारती गौतम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारती के मौसेरे भाई सोनू ने बताया कि आशा देवी की पांच बेटियां थीं। बड़ी निशा लखनऊ में रहती हैं। फिर ऊषा, नीतू, ममता और भारती हैं। भारती को मिलाकर अब चारों की मौत हो चुकी है। वहीं, देर शाम सोनू ने भारती के शव को पोस्टमार्टम के बाद नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफन करवा दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें