वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमी प्रेमिका ने मिलने की कसमें खाईं वो मिले भी पर इस दौरान किशोरी के परिजनों ने लड़के और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने प्रेमी काे जमकर पीटा जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही प्रेमिका ने तड़प तड़प कर जान दे दी। जिससे पूरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही युवक के साथ खेत में पकड़ लिया गया। इस पर किशोरी के परिजनों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं, देर शाम किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां ने युवक पर घर में घुसकर बेटी को दबोचने व जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
क्षेत्र का ही निवासी 24 वर्षीय शादीशुदा विमलेश गुरुवार को दोपहर बा17 वर्षीय किशोरी के साथ खेत में पकड़ा था। किशोरी के भाई व परिजनों ने विमलेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख लोगों ने उसके परिजनों जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए।
4 of 5
डेमो
गंभीर हालत में वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम किशोरी को बेहोशी की हालत में परिजन टेंपो से थाने लेकर पहुंचे। किशोरी की हालत देख पुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी ले जाने को कहा। इस पर परिजन उसे सीएचसी लेकर चले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। वहां किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि विमलेश ने उनके घर में घुसकर बेटी को दबोच लिया और जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोहिया अस्पताल में विमलेश के भाई अमरेश ने बताया कि उनका भाई गांव के एक व्यक्ति का टेंपो चलाता है। वह गांव में टेंपो खड़ा कर खेत में खाद डालने गया था। वहां गांव के ही कुछ लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। इससे उनका भाई घायल हो गया।