फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही लड़की ने खाया जहर, पिता ने दोनों को धुना 

Mon, 20 Nov 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस थाने में मौजूद प्रेमी-प्रेमिका
औरैया के एक गांव की लड़की ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के लिए जहर खा लिया। लड़की को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसकी भनक जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो कंचौसी आकर दोनों की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के अनुसार लड़की के भाई एवं पिता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
थाने में मौजूद प्रेमी-प्रेमिका
औरैया के एक गांव निवासी युवती का दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में अपने पिता के ममाने में एक सजातीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार की सुबह प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के लिए वह दिबियापुर के समीप स्थित प्रेमी के गांव पहुंच गई। यहां प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
थाने में मौजूद प्रेमी-प्रेमिका
हालत खराब होने पर युवती को कंचौसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी भनक ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों को दे दी। इसपर लड़की के परिजन कंचौसी पहुंचे और प्रेमी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। सीएचसी में दोनों का उपचार कराया गया। थाना पुलिस प्रेमिका के पिता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
लड़की को ले जाते पुलिसवाले
बताते हैं कि युवक, युवती के पिता का रिश्ते में मामा का लड़का लगता है। बताते हैं कि युवक का युवती से प्रेम उस समय परवान चढ़ा था जब युवक अपनी प्रेमिका के पिता का ट्रैक्टर चलाता था। प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया पर युवती किसी भी सूरत में अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें