फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आने से पहले मिली किशोरी की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद चेहरे-आंखों में डाला गया तेजाब

Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 7
झाड़ियों में मिला बच्ची का शव जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
जालौन में सीएम योगी के आने से चंद घंटे पहले ही आटा कस्बे में 15 साल की किशोरी का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ डीआईजी सुभाष बघेल और एसपी डॉ सतीश कुमार पहुंचे। किशोरी का शव एक स्कूल के पास झाड़ियों में पड़ा था। चेहरे व गले में चोटों के निशान थे, एक आंख से भी खून बह रहा था।

 
विज्ञापन

2 of 7
बच्ची का शव मिलने के बाद बदहवास मां - फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर तेजाब फेंके जाने के भी निशान दिख रहे थे। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पर तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाई गई है। डीआईजी का कहना है कि पुलिस ने शनिवार की रात ही किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है। कस्बा आटा के एक मोहल्ले निवासी मजदूर ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम छह बजे उसकी बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ घर से शौच के लिए निकली थी। सहेलियों ने बताया कि किशोरी आगे चल रही थी, तभी अचानक अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। इसके बाद वह नहीं दिखी।

 

4 of 7
घटना के बाद बदहवास बैठा पिता - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात परिजन किशोरी को ग्रामीणों के साथ टार्च लेकर तलाशते रहे पर कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को भी सूचना दी। सीओ के साथ पुलिस ने भी किशोरी को तलाशने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने घरवालों को बताया कि किशोरी का शव कस्बे के बाहर स्थित एक स्कूल के पास झाडिय़ों में पड़ा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके से मिली बच्ची की चप्पल - फोटो : अमर उजाला
सूचना फैलते ही सैकड़ों की भीड़ शव के आसपास एकत्र हो गई। आटा थाना पुलिस भी पहुंच गई और कुछ देर बाद फोरेंसिक, एसओजी और आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति देख पुलिस कर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए थे क्योंकि कुछ ही देर में पड़ोस के थाने में सीएम का कार्यक्रम भी था। किशोरी के शरीर पर लोवर और शर्ट थी जो कि काफी हद तक खुली हुई थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आंख से इस तरह खून बह रहा था मानो उसमें तेजाब डाला गया हो। शव के पास ही किशोरी की पानी की बोतल और चप्पलें पड़ी थीं। शव को देखते ही परिजन बदहवास हो गए। परिजनों के मुताबिक किशोरी तीन बहनों और दो भाईयो में तीसरे नंबर पर थी। वह पांच साल पहले ही पढ़ाई भी छोड़ चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी पर तेजाब डालने व दुपट्टे से गला कसने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दुष्कर्म की आशंका से स्लाइड भी बनाई गई है। एसपी का कहना है कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें लगाकर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें