यूपी के फतेहपुर जिले में घर के दालान में भाई के साथ सो रही नौ साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया और जंगल में दुष्कर्म के बाद उसे खून से लथपथ हालत में घर के पीछे छोड़कर भाग निकला। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
रविवार रात की यह घटना खागा कस्बे के एक गांव की है। घटना के समय बच्ची के माता पिता घर से चंद कदम दूर नलकूप से अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। दरवाजे के पास दालान में छप्पर के नीचे नौ वर्षीय बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ चारपाई पर सोई थी। बगल के बरामदे में दूसरी चारपाई पर उसकी छह वर्षीय बहन और चार वर्षीय भाई सो रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
रात में एक युवक नौ वर्षीय बच्ची को जंगल की ओर ले भागा। वहीं दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे धमकाते हुए घर के पीछे छोड़ गया।
अस्पताल में बच्ची की मां ने बताया कि वे लोग रात करीब दो बजे खेत से लौटे तो खून से लथपथ बच्ची पीछे के दरवाजे के बाहर रो रही थी। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। तुरंत आग जलाकर कांप रही बच्ची को गर्माहट दी गई। कुछ संभलने पर बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। मां ने बताया कि पीड़ित बच्ची दुष्कर्मी को पहचान नहीं पाई है। सीएमएस डॉ. रेखारानी का कहना है कि बच्ची की हालत अभी ठीक नहीं है। कोतवाल एके राय ने बताया कि दुष्कर्मी की तलाश की जा रही है।