फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और आरोपी से तंग दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, चौकी इंचार्ज निलंबित

Fri, 26 Jul 2019 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस और आरोपी से तंग आकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। कानपुर की पनकी पुलिस की करतूतों और आरोपी से तंग आकर 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला।

 
विज्ञापन

2 of 6
बेटी की लाश देख बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के दो महीने बाद भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी दो महीने से सोशल मीडिया पर पीड़िता के बारे में अभद्र व अश्लील पोस्ट लिख रहा था पर पुलिस सुन नहीं रही थी। इससे छात्रा त्रस्त थी। पहले भी दो बार खुदकुशी की कोशिश की थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पनकी निवासी छात्रा बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी। घर पर उसके माता-पिता व भाई-बहन हैं। चार महीने पहले इलाकाई युवक अंकित यादव ने छात्रा से दुष्कर्म किया था। पर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दुष्कर्म के बाद पीड़िता रोज पनकी थाने और चौकी के चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

4 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह आईजी से मिली तो आईजी के आदेश पर पनकी पुलिस ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी लगातार सोशल मीडिया में उसके बारे में अश्लील व अभद्र पोस्ट कर रहा था। इससे तंग आकर छात्रा गुरुवार दोपहर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त सभी परिजन घर से बाहर थे। करीब दो बजे जब उसकी बहन घर पहुंची तो छात्रा का शव लटकता देखा। परिजनों ने बताया कि आरोपी से त्रस्त होने और पुलिस के कार्रवाई न करने से छात्रा हताश थी। उसने 27 जून व दो जुलाई को भी डाई पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी पश्चिम, सीओ कल्याणपुर सहित पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। एडीजी जोन कानुपर प्रेम प्रकाश ने कहा मामले में पनकी एसओ और चौकी इंचार्ज पनकी मंदिर की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें