जालौन जिले के उरई में पुलिस प्रताड़ना से तंग युवती की मौत के मामले में परिजनों को मजिस्ट्रेटी जांच का आश्वासन देते ही अफसर हरकत में आ गए। शनिवार रात ही आरोपी दरोगा योगेश पाठक को कोतवाली बुलाकर एक घंटे तक एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और एडीएम पीके सिंह ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
2 of 7
पीड़िता के घर पहुंचे सपाई और कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
देर रात ही दोनों अधिकारी मृतका नीशू के घर पर भी पहुंचे और परिजनों के भी बयान दर्ज किए। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दें कि शनिवार सुबह नया राम नगर निवासी कल्लू की बेटी नीशू (21) ने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
3 of 7
थाने में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जिसे पुलिस शुक्रवार को मोबाइल की दुकान में चोरी के शक में उसकी दो सहेलियों के साथ कोतवाली लाई थी। आरोप था कि नीशू के साथ-साथ उसकी दोनों सहेलियों मोहिनी और शिवानी को कोतवाली के कमरे में करीब आठ घंटे रखकर पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।
4 of 7
थाने में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तीनों युवतियों को शनिवार की सुबह फिर से कोतवाली आने की बात कहकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। जिससे ही क्षुब्ध होकर नीशू ने घर पर शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद नीशू के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया और कांग्रेसियों ने श्मशान घाट पर जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
5 of 7
थाने में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नीशू के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार रात एडीएम और एएसपी सीधे कोतवाली पहुंचे, जहां आरोपी दरोगा को बुलाकर करीब घंटे भर तक पूछताछ की गई और बयान दर्ज किए गए। इसके बाद देर रात ही नीशू के परिवार वालों से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
6 of 7
थाने में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात ही नीशू के पड़ोस में रहने वाली सहेली मोहनी के भी बयान दर्ज किए गए। इसी कड़ी में रविवार को तीसरी सहेली उमरार खेड़ा निवासी शिवानी से दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग बात की।
एएसपी और एडीएम के अलावा सीएमओ अल्पना बरतारिया ने भी रविवार को मोहिनी और शिवानी को अपने आफिस बुलाकर दोनों के बयान लिए। एडीएम पीके सिंह का कहना है कि पीड़ितों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।