फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रेन के टॉयलेट में GF ने किया सुसाइड, लेटर में लिखी ब्वॉयफ्रेंड की सारी बात

Wed, 22 Feb 2017 06:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
1 of 4
ट्रेन के टॉयलेट में फांसी पर लटकी लड़की की लाश
कन्नौज की रहने वाली एक लड़की की लाश ट्रेन के टॉयलेट में दुपट्टे से लटकी मिली। लड़की के पास से एक पेज में 21 लाइन का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लाश और खत मिलने से सनसनी फैल गई है। लड़की का यह खत उसके ब्वॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग की गवाही देता है। लड़की के पास मिले 21 लाइन के सुसाइड नोट में उसने एक लड़के को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। खत में लड़की ने लिखा है मेरी आत्मा तुमको हमेशा कोसेगी... 

मेरी आत्मा तुमको हमेशा कोसेगी

2 of 4
लड़की ने किया सुसाइड
मेरी आत्मा तुमको हमेशा कोसेगी मिर्जापुर में ट्रेन के टॉयलेट में मिली मृतका यूपी के कन्नौज की रहने वाली शि‍खा मिश्रा है। जीआरपी प्रभारी इंचार्ज एचबी यादव ने बताया, शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उसके बैग से किताब, एसएससी का एडमिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा है, दिनेश यादव तुमने मुझे हमेशा रुलाया है, जब चाहा मुझसे कोई भी काम करवाया। बेकसूर विदुर को फंसाता रहा। मेरी आत्मा तुमको हमेशा कोसेगी। मुझसे मेरे घरवालों से पैसे मंंगवाता रहा और हम लाते रहे हैं।

 

मुझे किया ब्लैकमेल

3 of 4
मृतका की तस्वीर
मुझे किया ब्लैकमेलमैने तुमको अपना सबकुछ बताया, तुम्ही ने मुझे डस लिया। अगर तुमने मेरे पीठ पीछे उसे ब्लैकमेल क‍िया है तो इसका सबूत भी है, क्योंक‍ि तुम रात में उठ-उठकर मेरे मोबाइल से मेरी व‍िदुर की प‍िक अपने में सेंड करते थे। जब मैं बोलती थी तब तुम झूठी कसम खा जाते थे। अगर भगवान मेरे साथ होगा तो तुम्हे नर्क की ज‍िंदगी और ज्यादा हो जाएगी। हमेशा मुझे और व‍िदुर को दूर करने का प्लान बनाते रहे। व‍िदुर और मेरे डॉक्यूमेंट्स भी तुम्हारे ही पास हैं।



 
विज्ञापन

विदुर की कोई गलती नहीं

4 of 4
लड़की का सुसाइड लेटर
विदुर की कोई गलती नहीं
प्लीज सौरभ भैया विदुर की कोई गलती नहीं है। वह हमेशा मुझे समझाता था। एक बार दिनेश को उसके हाथ में कृष्ण जी की मूर्ति रखकर जरूर कसम खिलाना। मुझे व विदुर को हमेशा ब्लैकमेल किया है, तो मूर्ति टूट जाएगी। दिनेश पर आपको ज्यादा भरोसा है, उसकी वजह से आपको मेरी लाश मिलेगी। दिनेश ने कहा था कि वह मुझे और विदुर को नहीं छोड़ेगा।
  एक हफ्ते पहले की थी घर में शि‍कायत
मृतका के भाई सौरभ ने बताया, कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल से वह अपने घर जाने की बात कह कर निकली थी। करीब एक हफ्ते पहले उसने दिनेश की शिकायत परिवार में की थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें