फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, पुलिस अभी तक नहीं जुटा पाई सबूत, अब लिए पिता के खून के नमूने

Tue, 11 Jun 2019 09:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
कुठौंद में बच्ची से दुष्कर्म के बाद मौके पर जांच करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जालौन के कुठौंद में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सुलझने के बजाय उलझता ही जा रहा है। दो दिन से मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस दोनों आरोपियों को थाने में ही बैठाए है। पुलिस अभी तक उनपर लगे आरोप के साक्ष्य नहीं जुटा पाई है। ग्रामीण दोनों को निर्दोष बता रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मासूम की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे थे डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस के शक की सुई अब बच्ची के परिजनों की ओर भी घूम रही है, जिसके चलते फोरेंसिक टीम दोबारा मौके पर पहुंची और पिता के खून के नमूने लिए। इसके अलावा चाचा और पिता दोनों से ही थाने पर घंटों तक पूछताछ भी की गई। गांव में अभी भी तीन-चार थानों का फोर्स तैनात है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गांव में तानाव की स्थिती में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले कुठौंद के एक गांव में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने गांव के ही मोती और जाहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। जबकि गांव वाले दोनों को ही निर्दोष बता रहे थे। दो दिन तक चली पूछताछ के बाद भी पुलिस को आरोपियों से घटना का कोई सुराग नहीं लगा।

 

4 of 5
बच्ची का खून से लथपथ शरीर देख पुलिस की भी रूह कांप गई थी - फोटो : अमर उजाला
लिहाजा पुलिस अब करीबियों की भी पूरी जांच करा रही है। जिसके चलते सोमवार की देर रात गांव पहुंची फोरेंसिक ने पिता के खून के नमूने लिए और मंगलवार को घटनास्थल पर जाकर दोबारा जांच पड़ताल की। बच्ची के पिता और चाचा से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव में तैनात है पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की मानें तो इनका भी आपराधिक इतिहास रहा है। पिता से पूछताछ का विरोध करते हुए बच्ची की मां ने हंगामा भी किया। एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, उसी पर टीमें काम कर रही है। हो सकता है कि मामले का जल्द खुलासा भी हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें