फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन की जनरल बाेगी में गर्भवती काे हुई प्रसव पीड़ा फिर सैकड़ाे लाेगाें के बीच डिलीवरी

Wed, 21 Mar 2018 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जनरल बाेगी
गया से अलीगढ़ यात्रा कर रही एक महिला को चलती ट्रेन की जनरल बाेगी में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आनंद विहार एक्सप्रेस को फफूंद में रोका गया। जनरल काेच में सैकड़ाे लाेगाें के बीच में महिला की डिलीवरी हुई अाैर उसने एक बच्ची काे जन्म दिया। 


 
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेन की जनरल बाेगी
12323 आनंद विहार एक्सप्रेस में महिला मुन्नी देवी पत्नी जैन मांझी ग्राम आजादनगर थाना हिसुआ नवादा बिहार जनरल कोच में यात्रा कर रही थी। महिला के साथ उसके पिता राजेंद्र एवं पति भी थे। रूरा से ट्रेन गुजर रही थी तो अचानक से महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हाे गई।
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इस पर लोगों के सुझाव पर महिला के पति ने रेलवे के इमरजेंसी नंबर 182 पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी फफूंद रेलवे स्टेशन को दी। मेमो के जरिए आरपीएफ  को जानकारी दी गई। शाम को लगभग पौने छह बजे ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोकी गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
रेलकर्मियों के अनुसार जब तक ट्रेन फफूंद में रुकती तब तक ट्रेन के कोच में ही यात्रा कर रही महिलाओं की मदद से गर्भवती का प्रसव करा दिया गया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। ट्रेन से महिला को उतारने के लिए लगभग आधा घंटे तक ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जच्चा बच्चा को एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी भेजा गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें