फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इटावा का एआरटीओ दफ्तर, तीन दिन से पड़ा है ताला

Wed, 21 Mar 2018 09:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इटावा एअारटीअाे में पड़ा ताला
इटावा का एआरटीओ दफ्तर इन दिनाें भ्रष्टाचार की मार झेल रहा है। इसके चलते वहां तीन दिनाें से ताला पड़ा हुअा है। सारे काम काज ठप हैं। लाेग अपने काम करवाने के लिए एआरटीओ दफ्तर अाते ताे हैं पर वहां से मायूस हाेकर लाैट जाते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
इटावा के दो एआरटीओ की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को तीसरे दिन भी एआरटीओ कार्यालय बंद रहा। कार्यालय चालू करने के लिए आसपास के जिलों के एआरटीओ कर्मचारियों को इटावा भेजने की तैयारी है। बुधवार को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पी गुरु प्रसाद ने कानपुर देहात के एआरटीओ (प्रवर्तन) संजीव कुमार सिंह को इटावा एआरटीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
 
विज्ञापन

3 of 5
एअारटीअाे में काम करने वालाें के यहां पड़ा छापा
वह प्रशासनिक और प्रवर्तन दोनों पदों की जिम्मेदारी निभाएंगे। भ्रष्टाचार के आरोप में एसएसपी इटावा ने तीन दिन पहले एआरटीओ प्रवर्तन मो. अजीम और एआरटीओ प्रशासन हिमांशु जैन को गिरफ्तार किया था। इन्हें जेल भेजा जा चुका है। एआरटीओ दफ्तर भी सील है। आरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने बताया कि इटावा में कर्मचारियों का पता नहीं लग रहा है।

4 of 5
इटावा एअारटीअाे में पकड़े गए दलाल
ऐसे हालात में अफसर की नियुक्ति के बाद भी दफ्तर का संचालन मुश्किल होगा। इसलिए मंडल के सभी एआरटीओ दफ्तर से एक-एक कर्मचारी को इटावा भेजा जाएगा। कानपुर देहात के एआरटीओ संजीव कुमार सिंह गुरुवार को इटावा में कार्यभार संभाल लेंगे। डीएम से दफ्तर की सील खुलवाने का निवेदन किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटावा एअारटीअाे की निगेबानी करती पुलिस
अफसरों की कमेटी के सामने दफ्तर खोला जाएगा और प्रपत्रों की जांच होगी। इसके बाद एआरटीओ दफ्तर में सामान्य दिनों की तरह काम शुरू हो जाएगा। उधर, नवागत एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी चार्ज ग्रहण करते ही इस मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि विवेचना में जरूरत पड़ी तो आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें