भारत, मलेशिया सहित कई देशाें में प्राेपराइटर का काम करने वाला यह शख्स अब इस दुनिया में नहीं है। इसने अपने पीछे कराेड़ाें की संपत्ति छाेड़ दी। इस श्ख्स के जिंदगी की कहानी अाैर फिर माैत की दास्तां अापकाे हैरान कर देगी। इस माैत की गूंज न केवल भारत में सुनार्ई दे रही है बल्कि मलेशिया में भी....
विज्ञापन
2 of 6
गाैतम अाैर उसकी पत्नी की फाइल फाेटाे
यह तस्वीर है कानपुर के इंदिरा नगर के गाैतम गुलाटी अाैर उनकी पत्नी जाबिया (अब तलाक हाे चुका है ) की। गाैतम की लाश बुधवार काे उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिली ताे सनसनी मच गई। कराेड़ाें के मालिक गाैतम की माैत की खबर मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंची ताे कई चाैंकाने वाली बातें सामने अाईं।
विज्ञापन
3 of 6
गाैतम गुलाटी की फाइल फाेटाे
जाविया से गाैतम की मुलाकाम कुछ दस साल पहले मलेशिया में हुई थी। गाैतम उस वक्त वहां बताैर प्राेपराइटर काम करते थे। दाेनाें में प्यार हाे गया अाैर गाैतम ने जाविया से शादी कर ली। जाविया काे लेकर वह भारत लाैट अाए। यहां करीब चार साल तक दाेनाें के रिश्ते बेहद अच्छे थे, लेकिन अचानक कड़वाहट पैदा हाेने लगी। यह कड़वाहट दाेनाें के रिश्ताें में इस कदर फैली की जाविया ने अलग हाेने का फैसला ले लिया अाैर वह अपनी चार साल की बेटी जारा काे लेकर मलेशिया चली गईं।
4 of 6
जारा अाैर उसकी मां
गाैतम अपनी बेटी जारा से बेहद प्यार करते थे। बेटी से अलग हाेने का दर्द वह सहन नहीं कर पा रहे थे। चार साल पहले जाे बेटी उनसे दूर हुई थी वह अब अाठ साल की हाे चुकी थी। इस बीच बेटी काे पाने के लिए गाैतम ने कानपुर के जिला काेर्ट, इलाहाबाद हाईकाेर्ट मलेशिया काेर्ट के दरवाजे खटखटाए। तीनाें जगह मामला चल रहा था। इसी बीच गाैतम दुनिया काे ही अलविदा कह गए। इस माैत के बाद जाे हुअा वह हैरान कर देने वाली थी।
विज्ञापन
5 of 6
गाैतम गुलाटी के पिता
दरअसल गाैतम की माैत के दाे दिनाें बाद तक उनके पिता एसके गुलाटी गाैतम के साथ ही साेते रहे। खुद खाना भी बगल में बैठकर खाते रहे। एसके गुलाटी मानसिक रूप से विक्षिप्त हाे गए थे। जब बुधवार काे नाैकरी पहुंची ताे यह नजारा देख चाैंक गई। उसने इसकी सूचना पड़ाेसियाें काे दिया। सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एसके गुलाटी काे वहां से हटाने की काेशिश की ताे वह पुलिस वालाें काे डांटने लगे। बाेले मेरा बेटा साे रहा है... उसे परेशान न कराे। वह रात भर जागा रहता है।
गौतम की मां सरोज कुमारी ने अक्तूबर में अपार्टमेंट के छठवीं मंजिल से कूदकर जान दी थी। अभी तक उनके खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सरोज के पति एसके गुलाटी और बेटे गौतम गुलाटी से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका था।