फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में गैंगरेप की शिकार लड़की ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Thu, 16 Nov 2017 09:05 AM IST
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
लड़की का मेडिकल करा के ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली लड़की हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में अपने पैतृक गांव को जा रही थी। रास्ते में समय कार में लिफ्ट देकर 5 युवकों ने गैंग रेप किया। चलती गाड़ी में लखनऊ कानपुर हाइवे पर काली स्कार्पियो से युवती को फेंककर आरोपी भाग गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मामले की जांच में लगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव शहर कोतवाली के गदन खेड़ा चौकी क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाई वे पर एक युवती को काली स्कार्पियो सवार 5 लोग फेंक कर भाग गए थे। बुरी तरह घायल युवती को अचेत अवस्था मे राहगीरों ने शहर कोतवाली पहुंचाया। युवती ने पूछताछ में बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद से अपने पैतृक गांव हमीरपुर रात जाने के लिए कानपुर ट्रेन से उतर कर हमीरपुर राठ जाने के लिए झकरकटी बस अड्डे पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी तभी राठ के रहने वाले 2 युवक जिन्हें युवती पहचानती थी उन्होंने उसे राठ छोड़ने को कह कर काली स्कार्पियों में बैठा लिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
जिला अस्पताल जातीं एसपी उन्नाव - फोटो : अमर उजाला
कार में पहले से सवार 3 लड़को ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसके हाथ-पैर बांध कर बुरी तरह मारा और बारी-बारी से गैंगरेप किया। चलती गाड़ी उन्नाव के गंगाघाट, अचलगंज , शहर कोतवाली के थाने के सामने से गुजरी और रेप होता रहा। लेकिन पुलिसवालों को पता ही नहीं चला।

 

4 of 5
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्कार्पियो सवार 5 युवकों ने युवती को उन्नाव शहर कोतवाली के गदनखेड़ा पुलिस चौकी से थोड़ा आगे दिनदहाड़े फेंक दिया। हद तो तब हो गयी जब हाइवे पेट्रोलिंग में लगीं तमाम पुलिस की गाड़ियां सड़क पर पड़ी युवती को देख ही नहीं पाईं। करीब 1 घंटे सड़क किनारे पड़े रहने के बाद किसी राहगीर ने उसे शहर कोतवाली भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाती महिला पुलिस

5 of 5
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इस युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए है। शहर कोतवाली में पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें