हरदोई में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान हुई 4 मौतों से नॉर्थ सेंट्रल रेलवे से लेकर रेल मंत्रालय तक सनसनी फैल गई है। रेलवे संगठन के लोग इसे बड़ी लापरवाही करार दे रहे हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। वहीं रेलवे ने मृतकों को 25 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।