फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के फर्रुखाबाद में पकड़े गए चार कश्मीरी, आर्मी की इंटेलीजेंस, आईबी व स्वाट टीम कर रही पूछताछ

Mon, 17 Feb 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फर्रूखाबाद में पकड़े गए कश्मीरियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में मस्जिद निर्माण कराने के नाम पर चंदा वसूलने वाले चार कश्मीरी युवकों को हिरासत में लेने के बाद दूसरे दिन भी थाना पुलिस, इंटेलिजेंस व स्वाट टीम ने गहन पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के थाना सूरनकोट के पुलिस अधिकारियों से भी फ़ोन से संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
थाने में बैठे कश्मीरी युवक - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के लिए लखनऊ से भी जांच एजेंसी बुलाए जाने की तैयारी है। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में शनिवार दोपहर मस्जिद निर्माण कराने के नाम पर दुकानदारों से चंदा वसूल रहे चार कश्मीरी युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया था। यूपी 112 पुलिस से शिकायत की गई। थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरियों से पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
उनसे चार मोबाइल व कुछ कागजात मिले। इन लोगों ने अपने नाम गुलाम रब्बानी पुत्र समी मोहम्मद, मो. रियाज पुत्र बरफुद्दीन, शौकत हुसैन पुत्र फजल हुसैन व मो. फारूक पुत्र बरफुद्दीन निवासी ग्राम मरौठ थाना सूरनकोट जिला पुंछ राज्य जम्मू कश्मीर बताया। एलआईयू ,आईबी की टीम ने पूछताछ की व कागजात भी चेक किए।

 

4 of 5
कश्मीरी युवक - फोटो : अमर उजाला
देर रात क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह गौर ने भी थाने पहुंच कर पूछताछ की। दूसरे दिन रविवार को सुबह पुन: एलआईयू व आईबी की टीम थाने पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। दोपहर 2.30 बजे स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम अपनी टीम के साथ पहुंचे। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि युवकों से आर्मी की इंटेलीजेंस भी पूछताछ करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चारों कश्मीरी युवकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पुंछ से एक माह पूर्व बस द्वारा जम्मू आए थे। वहां से ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। चार जनपदों में होते हुए फर्रुखाबाद आए। शुक्रवार को फर्रुखाबाद के चौक के निकट एक होटल में रुके। वहां से शनिवार को याकूतगंज,भोजपुर में चंदा लेने के बाद शेखपुर गांव पहुंचे। बताया कि कुछ दिन पूर्व चंदा कर 41 हजार रुपये एकत्रित किए थे। इन्हें पेटीएम द्वारा ट्रांसफर करा दिया गया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें