फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM 'मोदी और नेतन्याहू' की दोस्ती से पड़ोसी मुल्क सकते में आ गए हैं- आमिर प्रिटेज

Sun, 18 Mar 2018 11:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
PM मोदी और नेतन्याहू
आईआईटी कानपुर में आयोजित टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति-18 में शिरकत करने पहुंचे इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एमके आमिर प्रिटेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मीठे हुए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एमके आमिर प्रिटेज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों के चलते कई पड़ोसी मुल्क सकते में आ गए हैं। दोनों देश टेक्नोलॉजी, कृषि के क्षेत्र में भी साथ-साथ आगे बढ़ने की दिशा में भी जल्द ही काम शुरू करेंगे। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में भी दोनों देशों ने कदम बढ़ाए हैं। 

 
विज्ञापन

ईरान के मुद्दे पर साथ दे भारत 

3 of 4
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एमके आमिर प्रिटेज
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय उप महाद्वीप के लिए इजरायल से भारत की दोस्ती का महत्व हम जानते हैं। भारत ने जिस तरह से यूनाइटेड नेशंस में हमारे लिए वोट किया, यह हमारे रिश्तों को बयां करता है। हम यह चाहते हैं ईरान के मुद्दे पर भारत हमारा साथ दे। 

 
विज्ञापन

कानपुर भाया 

4 of 4
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एमके आमिर प्रिटेज - फोटो : अमर उजाला
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री आमिर प्रिटेज को कानपुर शहर पहली बार में ही भा गया। उन्होंने कहा कि मैं तकनीक का पुरजोर समर्थक हूं, इसलिए मेरे लिए यह शहर और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस शहर में तकनीक के हुनरमंद युवा पढ़ते हैं। आईआईटी कानपुर का जिक्र किया और कहा कि हम यहां मौजूद असीमित संभावनाओं को तलाशने आए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें