अगर आप काम के बोझ के चलते थकान महसूस करते हैं और आपको रात में नींद नहीं आती तो आपके लिए बाजार में मोबाइल ऐप आ चुका है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
शनिवार को आईआईटी कानपुर के टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति-18 में इसे प्रदर्शित किया गया। देशभर से जुटे युवाओं ने इस ऐप की काफी सराहना भी की।
विज्ञापन
3 of 4
बीटेक के छात्र क्षितिज जग्गी, ऋषभ साहू और कुमार शिवांग
- फोटो : अमर उजाला
इसका नाम है bliss। इस ऐप में कई तरह के फीचर दिए गए हैं जो न केवल आपकी स्ट्रेस को दूर करेंगे बल्कि आपको रात में अच्छी नींद भी सुलाएगा। ऐप को बीटेक के छात्र क्षितिज जग्गी, ऋषभ साहू और कुमार शिवांग ने मिलकर तैयार किया है। क्षितिज ने बताया कि इस ऐप में कई तरह के बाइन्यूरल म्यूजिक बीट हैं जो इंसान स्ट्रेस, थकान, बेचैनी के दौरान सुन सकता है। ये आपको पांच मिनट के अंदर काफी अच्छा एहसास कराएंगे।
बीटेक के छात्र क्षितिज जग्गी, ऋषभ साहू और कुमार शिवांग
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नींद न आने पर भी इसके म्यूजिक सुने जा सकते हैं जो आपको अच्छी नींद सुलाएगी। सभी म्यूजिक पर रिसर्च किया गया है और ये 100 फीसद काम करते हैं। मौजूदा समय आईआईटी कानपुर के करीब 100 छात्र-छात्राएं और 500 से ज्यादा बाहरी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।
क्षितिज ने बताया कि अप्रैल माह में वह इस ऐप में नया फीचर भी जोड़ देंगे जो इंसान की हार्ट बीट को माप सकेगा। इसे गूगल एप के जरिए कोई भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकता है।