कानपुर नगर और कानपुर देहात जहरीली शराब से हुए मौतो के बाद सख्त हुई प्रदेश सरकार के कड़े निर्देशो का पालन कर रही पुलिस अब कोई लापरवाही करने के मूंड मे नही दिख रही है। जहरीली शराब कांड से जुड़े अपराधियो की लिस्ट मे पूर्व दस्यु सुंदरी और बिग बास शो मे प्रतिभागी रह चुकी सीमा परिहार के भाई रामवीर परिहार का भी नाम चर्चा मे आ गया है।
विज्ञापन
2 of 4
सीमा परिहार
- फोटो : अमर उजाला
जिसके तहत पुलिस ने औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर मे रह रही दस्यु सीमा परिहार के भाई रामवीर परिहार को गिरफ्तार कर ले गयी है। देर रात हुई दबिश मे अभी ये क्लीयर नही हो सका है कि पुलिस कानपुर नगर की थी या कानपुर देहात की, लेकिन सीमा परिहार की माने तो दे रात गाड़ी भर सादी वर्दी मे आये लोग खुद को एसटीएफ का बता रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
सीमा परिहार
- फोटो : अमर उजाला
सीमा का कहना है कि उनके भाई को बिना किसी अपराध के पुलिस ने उठाया है और पुलिस अनावश्यक परेशान कर रही है। एसटीएफ के लोग कह रहे थे कि छोटे को पकडवाइये। छोटे उसकी बहन का बेटा है। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।
बीहड़ से वापस सामान्य जीवन जी रही सीमा परिहार ने कहा है सरकार उसे सामान्य जीवन जीने दे ,पुलिस वापस हथियार उठाने के लिए मजबूर कर रही है ,फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी इस मामले मे कुछ भी बोलने से बच रहे है। सीमा परिहार ने कहा कि मैं शासन प्रशासन से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मुझे नार्मल जिंदगी जीने दें।