फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा नेता हत्याकांड: हत्या के चार घंटे बाद एसपी को किया गया था फोन, सीडीआर से चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 12 Oct 2020 10:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिंटू सेंगर की हत्या में मोबाइल नंबर की सीडीआर से बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या के चार घंटे बाद बाहुबली नेता के रिश्तेदार महफूज अख्तर ने एसपी पूर्वी को 40 मिनट के भीतर दो बार फोन किया। पहले छह मिनट बात की, दूसरी बार कुछ सेकेंड ही बात हुई।

 
विज्ञापन

2 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
20 जून को पिंटू की की हत्या की गई। एफआईआर के मुताबिक घटना दोपहर एक बजे की है। रात 11:18 बजे मनोज गुप्ता, वीरेंद्र पाल, साउद अख्तर, महफूज अख्तर, पप्पू स्मार्ट समेत चार अन्य पर रिपोर्ट दर्ज हुई।

 
विज्ञापन

3 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शाम 5:09 पर महफूज अख्तर ने एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के सीयूजी नंबर पर फोन किया। 361 (करीब छह मिनट) सेकेंड बात चली। 5:51 पर दोबारा फोन किया। इस बार महज 36 सेकेंड बात हुई। 

 

4 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
केस से नाम हटाये जाने पर उठ रहे सवाल
पिंटू की हत्या के बाद परिजनों ने सभी आरोपियों पर आरोप लगाया था। विवेचना के दौरान महफूज का नाम बाहर कर दिया गया तो अब सवाल उठने लगे हैं। एसपी पश्चिम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। कई पुलिस वाले भी जांच के दायरे में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
वारदात के बाद पीड़ित पक्ष ने संदिग्धों के नाम बताए थे। उसी आधार पर महफूज के घर दबिश पड़ी थी। जब उसको इसकी जानकारी हुई तो उसने मेरे पास फोन किया था। घटना के सिलसिले में बात हुई थी। तब उस पर केस दर्ज नहीं हुआ था। इसके करीब छह घंटे बाद केस दर्ज हुआ था। 
राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें