यूपी में औरेया जिले के ककराही गांव के बाहर कबीले के डेरे एक सप्ताह से पड़े हैं। शनिवार शाम कार से तीन युवक डेरों के पास आए। आरोप है कि डेरे के पास ही युवकों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद एक युवक डेरों की एक युवती को पैसे दिखाने लगा। कबीले के लोगों के विरोध करने पर युवक उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
2 of 3
डेमो पिक
इस दौरान युवक पीड़ित युवती को जबरन उठाकर कार में बैठाने लगे।। युवती के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण एवं डेरे के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने युवती को आरोपी युवकों के चंगुल से छुड़ा लिया। इसके साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में जमकर तोड़-फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई।
युवती का कहना है कि युवक पहले उसे पैसे देते रहे। मना करने पर जोर जबरदस्ती करके कार में डालने लगे। प्रभारी थाना निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।