होलिका के साथ जिंदा जल गई महिला
कानपुर देहात मूसानगर थाना क्षेत्र के गुलौली में होलिका दहन के पहले एक महिला घुस कर बैठ गई। वह होली में ही जल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला पुष्पेंद्रसिंह की पत्नी सीमा देवी (35) मायके गुलौली में ही रहती थी।