फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाढ़ पीडितों को मिलेगा मुआवजा, आपदा राहत कोष से की जाएगी पीड़ितों की सहायता

Fri, 03 Aug 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
जलभराव से आफत - फोटो : अमर उजाला
अगर बरसात या बाढ़ के कारण किसी का मकान दो दिन भी जलमग्न रहता है तो वह आपदा राहत कोष से मुआवजा ले सकता है। आपदा पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए श्रेणी तय है। इसमें बताया गया है कि किस तरह के पीड़ित को कितना मुआवजा मिलेगा। कानपुर के एडीएम फाइनेंस संजय सिंह चौहान ने बताया कि मुआवजा राशि वितरण के लिए कोई पात्रता तय नहीं है। यह राशि हर पीड़ित को दी जा सकती है।  

आगे की 10 स्टाइड्स में पढ़ें - किस श्रेणी के नुकसान पर कितनी सहायता...
 
विज्ञापन

2 of 12
बारिश से भरा पानी
- मौत होने पर परिवार को-चार लाख रुपये
 
विज्ञापन

3 of 12
बारिश से भरा पानी
- घायल होने पर 40 से 60 फीसदी शारीरिक अक्षमता पर-59,100 रुपये
 

4 of 12
बारिश में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
- घायल होने पर 60 प्रतिशत से ज्यादा शारीरिक अक्षमता पर-दो लाख रुपये
 
विज्ञापन

5 of 12
बारिश से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
- गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती होने पर-4300 रुपये 
 
विज्ञापन

6 of 12
बारिश में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
- गंभीर चोट लगने पर एक सप्ताह से ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने पर-12,700 रुपये
 
विज्ञापन

7 of 12
बारिश में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
- प्राकृतिक आपदा के कारण काम न कर पाने पर वयस्क को 60 रुपये और अवयस्क को 40 रुपये प्रतिदिन (राहत कैंप में न रहने पर) -सामान्य अवधि 30 दिन
 

8 of 12
बारिश के कारण गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
- पशुओं की मौत-भैंस और गाय-30 हजार रुपये, भेड़ और बकरी-तीन हजार, ऊंट, घोड़ा और बैल-25 हजार रुपये, बछड़ा और पड़वा-16 हजार रुपये
 

9 of 12
बारिश के कारण गिरा छप्पर और दीवार - फोटो : अमर उजाला
- पक्का मकान पूरी तरह नष्ट होने पर-95,100 रुपये
 

10 of 12
बारिश से भरा पानी
- पक्के मकान के 15 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर-5200 रुपये
 

11 of 12
भारी बारिश के कारण गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
- कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर-3200 रुपये

आगे की स्लाइड में पढ़ें- यह है मुआवजे की प्रक्रिया...
 
विज्ञापन

12 of 12
बारिश से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित व्यक्ति एडीएम फाइनेंस के दफ्तर में अर्जी दे सकता है। इसके बाद एडीएम फाइनेंस संबंधित तहसील से नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मंगाते हैं। तहसीलदार नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट संबंधित लेखपाल से बनवाते हैं। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद पीड़ित के खाते में मुआवजा राशि भेज दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें