फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन हादसा: पांच लोगों की मौत, एक फोन कॉल से शादी वाले घर में मचा कोहराम, लोगों को याद आई 11 साल पुरानी घटना

Mon, 08 May 2023 08:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास शनिवार को रात में लगभग ढाई बजे बरातियों से भरी बस को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई इलाज के लिए भेजा गया। यहां तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

देर रात लगभग ढाई बजे शादी वाले घर में विवाह की बाकी रस्में पूरी की जा रहीं थीं। इसी बीच किसी ने हादसा होने की सूचना दे दी। दूल्हों के पिता मूलचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही सबकी हालत खराब हो गई। कुछ लोग बदहवास होकर घटनास्थल की ओर दौड़े तो कुछ लोग माधौगढ़ सीएचसी पर पहुंचे। वहां से घायलों को रेफर करने पर घर के बाकी लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। शादी समारोह में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन और कुछ खास रिश्तेदार ही रुके रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने किसी तरह गमगीन माहौल में शादी की बची हुई रस्में पूरी कीं। शादी में जिस समय महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं तभी एक फोन ने वहां पर कोहराम मचा दिया। दूल्हों का पिता मूलचंद पाल और अन्य परिजन उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचा। 

 

विज्ञापन

3 of 5
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने दिए दो दो लाख, योगी ने जताया दुख
जालौन में हुए भीषण हादसे की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए आर्थिक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

4 of 5
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
लोगों को याद आ गई 11 साल पुरानी घटना
इस भीषण हादसे के बाद लोगों को 11 साल पहले माधौगढ़ थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में 18 फरवरी 2012 को बरात की बस पहूज नदी में गिर गई थी। इसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। यह बरात मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के थाना नगरा के गांव साहसपुरा से माधौगढ़ कोतवाली के गांव रुदपुरा निवासी हरपाल सिंह के यहां आई थी। देर रात महाराजपुरा के पास निकली पहूज नदी पर वने लकड़ी के पुल से बस निकालते समय बस गहरे पानी में चली गई थी। पानी में डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। एक साथ इतनी मौतों से जिला थर्रा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
तीन गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर
हादसे में घायल गांव रूरी निवासी कल्लू कारीगर (40), मध्य प्रदेश के गांव बैजला निवासी सुंदर सिंह (38), मढ़ेला निवासी शिव सिंह (44), उदय सिंह (35), जितेन्द्र पाल(38), सुल्तान (33), राजेन्द्र (40), लल्लू पाल (37), रवीन्द्र सिंह (35) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मध्यप्रदेश के थाना दबोह के गांव रोनी निवासी अशोक, मढ़ेला निवासी ब्रजेंद्र सिंह राजावत, गुड्डू की हालत अधिक गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें