फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 5 बड़ी घटनाएं जिनसे देश भर में सुर्खियों में छाया रहा "UNNAO"

Sun, 15 Apr 2018 07:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
उन्नाव जिले की पांच बड़ी घटनाएं
प्रदेश की राजधानी और कानपुर महानगर के बीच बसा जनपद उन्नाव पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले भी उन्नाव जनपद में कुछ ऐसी घटनाएं घटी जिन्होने देश ही नहीं बल्कि विदेश तक चर्चा का कारण बनीं। जानिए उन्नाव जिले की वह कौन सी घटनाए थी...?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उन्नाव जिले की पांच बड़ी घटनाएं
11 दिसंबर 2003-अचलगंज थानाक्षेत्र के नयाखेड़ा में अजगर द्वारा किशोरी को निगलने की खबर में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर तक उछला था। किशोरी को बरामद करने के लिए कई जगह खुदाई की गई थी। जिसमें एक अजगर को ग्रामीणों ने मार डाला था। जबकि एक दर्जन से अधिक अजगर के अंडे फोड़ दिए थे। इस दौरान पुलिस ने किशोरी को उसके साथी के साथ एक फार्म हाउस से बरामद कर लिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
उन्नाव जिले की पांच बड़ी घटनाएं
18 अक्तूबर 2013- सुमेरपुर के डौंडियाखेड़ा स्थित राजा राव राम बख्श सिंह के महल के खंडहर में हजार टन सोना दबे होने की खबर ने जिले को राष्ट्रीय स्तर तक सुर्खियों में ला दिया था। एक बाबा ने सपने में खंडहर के नीचे सोना दबा होने की पुष्टि की थी। आर्कियालाजिकल सर्वे टीम ने 18 अक्तूबर को खुदाई शुरू कराई थी। 14 नवंबर तक चली खुदाई में टीम के हाथ कुछ नहीं लगा था। जिसके बाद खुदाई बंद करा दी गई थी। 
 

4 of 6
उन्नाव जिले की पांच बड़ी घटनाएं
14 जनवरी 2015-जिले के परियर घाट में गंगा में 150 लाशें मिलने पर जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था। गंगा में बड़ी संख्या में तैरती लाशें मिलने की घटना भी खूब चर्चा में रही थी। हालांकि जांच में पता चला था कि बिठूर व परियर घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाली लाशों को गंगा में बहा दिया जाता था। गंगा में जलस्तर कम होने से लाशें तैरने लगी थी। प्रशासन ने बाद में लाशों को गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
उन्नाव जिले की पांच बड़ी घटनाएं
29 जनवरी 2015-गंगा में तैरती लाशें मिलने का मामला ठंडा भी नहीं था तभी पुलिस लाइन में बोरी में नरकंकाल मिलने की खबर ने एक बार फिर जिले को सुर्खियों में ला दिया था। 29 जनवरी को सैकड़ों की संख्या में नरकंकाल एक खंडहरनुमा कमरे में बोरियों में बंद मिले थे। जांच में पता चला था कि खंडहरनुमा कमरा कई दशक पूर्व पोस्टमार्टम कक्ष के तौर पर प्रयोग किया जाता था। ऐसे में बिसरा के तौर पर नर कंकाल को सुरक्षित रखा गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्नाव जिले की पांच बड़ी घटनाएं
8 अप्रैल 2018-विधायक व उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म का आरोप लगा युवती व उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। इस खबर ने एक बार फिर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया। इस बीच किशोरी के पिता की मौत ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें