फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोली 5 लूटें, दो अपराधी दबोंचे, एक के दाहिने पैर में लगी थी गोली, दो फरार

Sun, 08 Jul 2018 09:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर दक्षिण में ताबड़तोड़ वारदात से परेशान पुलिस ने उस्मानपुर चौकी के पास मुठभेड़ में पकड़े गए दो अपराधियों पर पांच लूटें खोल दी, लेकिन किसी भी लूट का माल बरामद नहीं कर पाई। एसपी साउथ रवीना त्यागी का दावा है कि दोनों लुटेरों ने ही उस्मानपुर चौकी के पास फायरिंग कर महिला, वसंत विहार में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर स्क्रैब कारोबारी, केशव नगर में इनवर्टर कारोबारी की पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट और बर्रा में सीओ की मां समेत दो महिलाओं से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। 

 
विज्ञापन

2 of 4
मौके से मिला तमंचा - फोटो : अमर उजाला
 एसपी साउथ ने बताया कि आईजी की क्राइम ब्रांच और नौबस्ता पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उस्मानपुर चौकी के पास हाईवे किनारे मुठभेड़ के बाद बर्रा के डी-5 कर्रही निवासी सोनू राजपूत उर्फ रामचंदर और उसके साथी कल्याणपुर निवासी शेरा उर्फ शेर सिंह को गिरफ्तार किया है। जबावी फायरिंग में पुलिस की एक गोली सोनू के दाहिने पैर में लगी है।
विज्ञापन

3 of 4
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
मौके से दो तमंचे, 8 कारतूस, खोखे और पैशन-प्रो बाइक बरामद हुई। दूसरी बाइक सवार इनके साथी गोविंदनगर निवासी राजाबाबू और शिवराजपुर का राहुल भाग निकले। सोनू पर  लूट व चोरी के 30 और शेरा पर 12 मामले दर्ज हैं। रिमांड पर लेकर माल बरामदगी की जाएगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ ने बताया कि दोनों वारदात से पूर्व कैब से रेकी करके किराए की बाइक से घटना को अंजाम देते थे। वहीं, मुठभेड़ के बाद नाकेबंदी कर पहाड़पुर के राकेश तिवारी उर्फ चचा और उसके साथी बिल्हौर के राजकुमार को बाबूपुरवा पुलिस ने तमंचे संग धर दबोचा। सोनू ने राकेश की पहचान कर बताया कि वारदात के लिए वह ही बाइक मुहैया कराता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें