फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर की लव स्टाेरी

Sun, 12 Feb 2017 06:25 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी रैंप पर वाॅक करते हुए
धर्मनगरी उज्जैन में पिछले वर्ष आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ में बनी किन्नर अखाड़े की पहली अाचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की निजी जिंदगी अाैर उनकी लव स्टाेरी बेहद राेचक है। बिग बाॅस फेम लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बेहद कम समय में दुनिया भर में ख्याति हासिल की। वह थर्ड जेंडर के हक लड़ाई लड़ती हैं। उनकी लव स्टाेरी के बारे में जानकर अाप भी दंग रह जाएंगे...
   
विज्ञापन

2 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी काे महामंडलेश्वर बनाते हुए
लक्ष्मी नारायण ने सिंहस्थ महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा का गठन किया अाैर सर्व सम्मति से उन्हें अाचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया। लक्ष्मी नारायण का तर्क था कि किन्नर किसी साधु संत ऊपर है। मान्यता है कि श्री राम ने एक किन्नर से प्रसन्न होकर उसे किसी को भी दुआ-बद्दुआ देने की शक्ति प्रदान की थी। इन्ही कथाओं के आधार पर किन्नर आध्यात्मिक रूप से अत्यंत शक्तिशाली होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने पति के साथ
लक्ष्मी बेहद शिक्षित हैं। उन्हाेंने सिंघानिया काॅलेज मुंबई से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट अाॅफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (अाईअाईपीएम) मुंबई से परास्नातक किया। इसके बाद शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी...

4 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अाैर उनके प्रेमी
लक्ष्मी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने लव रिलेशनशिप की जानकारी दी है। उन्हाेंने बताया है कि वर्ष 2012 में उनकी जिंदगी में विक्की थाॅमस नामक शख्स अाया अाैर दाेनाें के बीच प्यार हाे गया। 
विज्ञापन

5 of 10
सलमान खान अाैर अपने प्रमी विक्की थाॅमस के साथ लक्ष्मी नारायण
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी रियेलटी शाे बिग बाॅस के घर में भी रह चुकी हैं। उसके बाद से ही वह सुर्खियाें में अा गईं थीं। इसके अलावा वह यूनाइटेड नेशंस सिविल साेसायटी टास्क फाेर्स की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ साेनिया गांधी व संबित पात्रा
लक्ष्मी का राजनीतिक हस्तियाें से भी काफी जुड़ाव है। वैसे ताे वह गांधी-नेहरू परिवार के बेहद करीब रही हैं। साेनिया गांधी से उनके काफी अच्छे रिश्ते माने जाते हैं। लेकिन दूसरी राजनीतिक पार्टियाें में भी कई एेसी हस्तियां हैं जिनसे उनका जुड़ाव है। 
विज्ञापन

7 of 10
राधे मां के साथ लक्ष्मी
लक्ष्मी नारायण राधे मां की भक्त हैं। लक्ष्मी ने राधे मां के साथ फेसबुक पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

8 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अाैर उनके प्रेमी विक्की थाॅमस
लक्ष्मी ने अपने फेसबुक पर अपने प्रेमी विक्की थाॅमस के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। अमर उजाला डाॅट काॅम से बातचीत में उन्हाेंने बताया कि वह अपने अाध्यात्म जिंदगी अाैर निजी जिंदगी काे अलग-अलग रखती हैं। लक्ष्मी का मानना है कि जिंदगी में हर किसी काे प्यार करने का अधिकार है। यह अधिकार स्वयं ईश्वर ने दिया है।  

9 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी रैंप पर वाॅक करते हुए
लक्ष्मी ने एक बेहतरीन माॅडल के रूप में भी काम किया है। उन्हाेंने कई फैशन शाे में जलवा बिखेरा है। 
विज्ञापन

10 of 10
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
उनके इस रूप काे जाे भी देखता है हैरान रह जाता है। लक्ष्मी ने अपने जिंदगी से जुड़े कई पहलुअाें काे फेसबुक पर तस्वीराें संग शेयर किया है। वह अपने इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। कहती हैं कि विक्की ने उनका हर कदम पर साथ दिया है अाैर अागे भी देंगे। वह दाेनाें अपनी जिंदगी से बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें